फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IMC: Cheapest telecom services in the world in India, telecom sector affordable in all major economies

IMC: दुनियाभर में सबसे सस्ती दूरसंचार सेवाएं भारत में, सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में दूरसंचार क्षेत्र किफायती

Mon, 30 Oct 2023 06:16 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 06:16 AM IST
सार

विश्लेषकों के अनुसार, दूरसंचार कंपनियों को 5जी नेटवर्क के निर्माण में किए जा रहे निवेश को निकालने के लिए तीन साल में प्रति ग्राहक औसत कमाई 270-300 रुपये करने की जरूरत होगी। अभी यह 140-200 रुपये है। वैश्विक स्तर पर यह कीमत औसतन 600-850 रुपये है और चीन में यह करीब 580 रुपये है।

विज्ञापन
IMC: Cheapest telecom services in the world in India, telecom sector affordable in all major economies
अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार चाहती है कि भारत में दूरसंचार सेवाएं दुनिया में सबसे सस्ती बनी रहें। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) में उन्होंने कहा, सरकार की ओर से हम पूरी तरह स्पष्ट हैं। आज सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत का दूरसंचार क्षेत्र सबसे किफायती है।

विज्ञापन


विश्लेषकों के अनुसार, दूरसंचार कंपनियों को 5जी नेटवर्क के निर्माण में किए जा रहे निवेश को निकालने के लिए तीन साल में प्रति ग्राहक औसत कमाई 270-300 रुपये करने की जरूरत होगी। अभी यह 140-200 रुपये है। वैश्विक स्तर पर यह कीमत औसतन 600-850 रुपये है और चीन में यह करीब 580 रुपये है। प्रमुख चार सेवाप्रदाताओं में भारती एयरटेल व रिलायंस जियो ने अभी 5जी सेवाएं शुरू की हैं। 5जी नेटवर्क में उनका निवेश स्पेक्ट्रम की लागत सहित तीन लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
विज्ञापन


जियो की वैश्विक स्तर पर पहुंचने की योजना
भारत में सफलता के बाद रिलायंस जियो वैश्विक स्तर पर प्रवेश को एक विकल्प के रूप में देख रही है। कंपनी इसका लगातार मूल्यांकन कर रही है। रिलायंस जियो के अध्यक्ष मैथ्यू ओमन ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा, हमारा मानना है कि भारत के लिए वैश्विक बनने का अवसर बड़ा है। डिजिटल इंडिया विजन को बढ़ाने के लिए सरकार को न सिर्फ मोबाइल टावर तैनाती बल्कि उपकरणों व सेवाओं को किफायती बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed