{"_id":"6658c31efeafa1905c00d9b5","slug":"illegal-money-transfer-union-bank-of-india-six-officials-booked-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Illegal Money: यूनियन बैंक के 6 अफसरों पर केस दर्ज, 94 करोड़ की हेराफेरी का मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Illegal Money: यूनियन बैंक के 6 अफसरों पर केस दर्ज, 94 करोड़ की हेराफेरी का मामला
Thu, 30 May 2024 11:49 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 30 May 2024 11:49 PM IST
सार
यूनियन बैंक के छह अफसरों पर केस दर्ज किया गया है। मामला 94 करोड़ की हेराफेरी का है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : iStock
विस्तार
कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम लि. के लगभग 94.73 करोड़ रुपये को धोखाधड़ी से दूसरे बैंकों में ट्रांसफर करने के मामले में छह अधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है।इतनी बड़ी रकम दूसरे बैंक खातों में स्थानांतरित करने के मामले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के छह अधिकारियों के खिलाफ कर्नाटक में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में अधिकारियों के नाम लिखे
कार्रवाई रविवार को निगम के एक अधिकारी की आत्महत्या के बाद हुई। अधिकारी ने सुसाइड नोट में प्रबंध निदेशक जेजी पद्मनाभ, लेखा अधिकारी परशुराम जी दुरुगन्नावे और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक सुचिस्मिता रावल का नाम लिखा था।
विज्ञापन
एक अधिकारी की आत्महत्या के बाद हुई कार्रवाई
दरअसल, 28 मई को दायर शिकायत में निगम के महाप्रबंधक ए राजशेखर ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एमजी रोड शाखा के प्रबंधन और अन्य पक्षों पर गंभीर धोखाधड़ी गतिविधियों का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को निगम ने अपना खाता वसंतनगर शाखा से राष्ट्रीय बैंक की एमजी रोड शाखा में ट्रांसफर कर दिया। विभिन्न बैंकों और राज्य हुजूर ट्रेजरी खजाने-दो से कुल 187.33 करोड़ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एमजी रोड शाखा के बचत बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पासबुक के वेरिफिकेशन के बाद पाया गया कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर राष्ट्रीय बैंक की तरफ से खाते से 94.73 करोड़ निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन