{"_id":"6603b12a1f295790cb0e47be","slug":"iit-madras-alumni-pavan-davuluri-to-lead-microsoft-windows-and-surface-teams-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट विंडोज और सरफेस का फिर से किया गया विलय, आईआईटी मद्रास के पवन दावुलुरी करेंगे नेतृत्व","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट विंडोज और सरफेस का फिर से किया गया विलय, आईआईटी मद्रास के पवन दावुलुरी करेंगे नेतृत्व
Wed, 27 Mar 2024 11:10 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:10 AM IST
सार
पवन दावुलुरी, जो पहले माइक्रोसॉफ्ट के हार्डवेयर से जुड़े काम की देखरेख करते थे अब विंडोज इंजीनियरिंग का भी नेतृत्व करेंगे। विंडोज और सरफेस टीमों का पुनर्मिलन माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियरिंग और डिवाइस संगठन के भीतर एक परिचित संरचना की वापसी की तरह है
विज्ञापन
पवन दावुलुरी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर विंडोज और सरफेस टीमों का आंतरिक रूप से विलय कर दिया है। आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र पवन दावुलुरी को इसके नेतृत्व के लिए नियुक्त किया गया है। विंडोज सेंट्रल नामक एक समाचार साइट जो माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी खबरों को ट्रैक करती है ने यह जानकारी दी है। उनके अनुसार दोनों टीम कुछ समय के लिए अलग हो गईं थीं।
विज्ञापन
विंडोज और सरफेस टीमों का पुनर्मिलन माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियरिंग और डिवाइस संगठन के भीतर एक परिचित संरचना की वापसी की तरह है, इसकी अध्यक्षता राजेश झा कर रहे थे।
विज्ञापन
पवन दावुलुरी, जो पहले माइक्रोसॉफ्ट के हार्डवेयर से जुड़े काम की देखरेख करते थे अब विंडोज इंजीनियरिंग का भी नेतृत्व करेंगे। यह फेरबदल पिछले सितंबर में पूर्व-विंडोज और सरफेस प्रमुख पैनोस पनाय के जाने के बाद हुआ है, जिनकी भूमिका प्रभावी रूप से दावुलुरी और मिखाइल पारखिन के बीच विभाजित कर दी गई थी।
विज्ञापन
परखिन ने माइक्रोसॉफ्ट में वेब और विज्ञापन के सीईओ के रूप में अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ बिंग, एज और कोपॉयलट जैसे उत्पादों की देखरेख करते हुए विंडोज का कार्यभार संभाला। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट के भीतर हाल के घटनाक्रम के तहत एक नए एआई डिवीजन के सीईओ के रूप में डीपमाइंड के सह-संस्थापक मुस्तफा सुलेमान की नियुक्ति भी की गई है। विंडोज को अब राजेश झा के नेतृत्व में फिर से संगठित किया गया है।