फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IIP Growth: Industrial production figures for July will be released today

IIP Growth: औद्योगिक उत्पादन जुलाई में 2.4 फीसदी बढ़ा, सरकार ने जारी किया डेटा

Mon, 12 Sep 2022 06:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 12 Sep 2022 06:09 PM IST
सार

IIP Growth: बीते वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन 13 फीसदी बढ़ा था। इसके बाद, आईआईपी वृद्धि 4.4 प्रतिशत (सितंबर में) से नीचे रही और नवंबर व दिसंबर के महीने में एक प्रतिशत के निम्नतम स्तर को छू गया। इस वर्ष  जनवरी में आईआईपी ग्रोथ दो फीसदी, फरवरी में 1.2 फीसदी और मार्च में 2.2 फीसदी थी। 

विज्ञापन
IIP Growth: Industrial production figures for July will be released today
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

सरकार ने सोमवार शाम को जुलाई महीने के फैक्ट्री आउटपुट डेटा जारी कर दिया। उद्योग जगत को इसका उत्सुकता से इंतजार रहता है। बताया जा रहा है कि औद्योगिक उत्पादन जुलाई में 2.4 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले साल पहले जुलाई के दौरान इसमें 11.5 फीसदी की वृद्धि हुई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से सोमवार को जारी  आईआईपी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2022 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.2 फीसदी बढ़ा। इसके अलावा खनन उत्पादन में जुलाई के दौरान 3.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा बिजली उत्पादन में 2.3 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि इस साल जून में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर मापा गया औद्योगिक उत्पादन 12.3 प्रतिशत बढ़ा, जो आधार प्रभाव (Base effect) के कारण लगातार दूसरे महीने दोहरे अंक में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल अगस्त में औद्योगिक उत्पादन 13 फीसदी बढ़ा था। इसके बाद, आईआईपी वृद्धि 4.4 प्रतिशत (सितंबर में) से नीचे रही और नवंबर व दिसंबर के महीने में एक प्रतिशत के निम्नतम स्तर को छू गया। इस वर्ष  जनवरी में आईआईपी ग्रोथ दो फीसदी, फरवरी में 1.2 फीसदी और मार्च में 2.2 फीसदी थी। 

चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले महीने अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन 6.7 प्रतिशत रही और इसकी के साथ इसमें गति आई। मई 2022 में इसने 19.6% के दोहरे अंक को छू लिया। पिछले साल मई में आईआईपी की वृद्धि 27.6 फीसदी दर्ज की गई थी, जिसका मुख्य कारण निम्न आधार प्रभाव (Low-base effect) था।

बता दें कि यह व्यापक आर्थिक डेटा  नीति निर्माताओं के लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह विनिर्माण, खनन और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति को दर्शाता है।

पिछले महीने जून के लिए आईआईपी डेटा जारी करते हुए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि मार्च 2020 से महामारी के कारण असामान्य परिस्थितियों को देखते हुए पिछले वर्ष की इस अवधि की वृद्धि दर की व्याख्या की गई है। गौरतलब है कि आईआईपी के त्वरित अनुमान छह सप्ताह के अंतराल के साथ हर महीने की 12 तारीख ( 12 तारीख को छुट्टी है तो उससे एक दिन पहले) को जारी किए जाते हैं। 

इसे एजेंसियों से प्राप्त आंकड़ों को संकलित कर तैयार किया जाता है। ये एजेंसियां उत्पादक कारखानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से इनपुट प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed