फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IFFCO becomes worlds top cooperative company in the world, read five business news

दुनिया में शीर्ष पर : 300 सहकारी कंपनियों में पहले स्थान पर इफ्को, पढ़ें बिजनेस की पांच खबरें

Fri, 03 Dec 2021 05:36 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 03 Dec 2021 05:36 AM IST
सार

उर्वरक बनाने वाली सहकारी कंपनी इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कॉपरेटिव (इफ्को) कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहकारी संगठन ने प्रति व्यक्ति जीडीपी के अनुपात में सालाना टर्नओवर के आधार पर यह रैंकिंग तैयार की है।

विज्ञापन
IFFCO becomes worlds top cooperative company in the world, read five business news
इफको - फोटो : twitter: @drusawasthi

विस्तार

उर्वरक बनाने वाली सहकारी कंपनी इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कॉपरेटिव (इफ्को) को दुनिया की 300 सहकारी कंपनियों में पहले स्थान पर रखा गया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहकारी संगठन ने प्रति व्यक्ति जीडीपी के अनुपात में सालाना टर्नओवर के आधार पर यह रैंकिंग तैयार की है। इफ्को के एमडी यूएस अवस्थी ने बताया कि कुल टर्नओवर में भी हम पांच पायदान चढ़कर 60वें पर आ गए हैं। आइए जानते है बिजनेस की पांच महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...

विज्ञापन

इंस्टामार्ट में 5,250 करोड़ लगाएगी स्विगी

ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विगी ने इंस्टामार्ट में 5,250 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की है। इंस्टामार्ट ग्रॉसरी डिलीवरी सेवा कंपनी है। स्विगी इंस्टामार्ट ने पिछले साल गुरुग्राम और बेंगलुरू से सेवा की शुरुआत की थी। आज 18 शहरों में हर सप्ताह 10 लाख से ज्यादा ऑड्रर मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीआई पोर्टल पर भी मिलेगा गोल्ड बॉन्ड

सोने में निवेश के इच्छुक ग्राहक अब आरबीआई के रिटेल डायरेक्ट पोर्टल से भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। 3 दिसंबर तक इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। अभी तक यह बॉन्ड सिफ्र बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन और मान्यता प्राप्त एक्सचेंज के जरिये ही मिलता था। 

विज्ञापन

जेट एयरवेज 90 हजार करोड़ में खरीदेगी विमान

जेट एयरवेज दोबारा उड़ान भरने के लिए बोइंग से 90 हजार करोड़ रुपये में विमान खरीदने पर बातचीत कर रही है। कंपनी के नए मालिकों ने बताया है कि हम कम से कम 100 विमानों की खरीद योजना बना रहे हैं। इसके लिए अगले छह महीने में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

एचयूएल के उत्पादन केंद्र हुए कोयला मुक्त

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने बताया है कि उसके सभी उत्पादन केंद्रों का संचालन बायोमास व बायोडीजल जैसे हरित विकल्पों से किया जा रहा है। कंपनी ने कोयले का इस्तेेमाल पूरी तरह बंद कर िदया है। इससे कंपनी को ईंधन पर 3.5 करोड़ की बचत भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed