फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ICICI orders probe in fake note case

नकली नोट मामले में जांच कराएगा आईसीआईसीआई बैंक

Mon, 27 Feb 2017 09:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
ICICI orders probe in fake note case
आईसीआईसीआई बैंक - फोटो : amarujala

आईसीआईसीआई के एटीएम से नकली नोट निकलने की संभावना से इंकार करते हुए बैंक ने सोमवार को हरियाणा के रोहतक में हुई घटना पर जांच का आदेश दे दिया। रोहतक में एक ग्राहक को आईसीआईसीआई एटीएम से ‘चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखे हुए 2,000 रुपये के नोट मिलने की घटना सामने आई थी।

विज्ञापन


इसके अलावा कुछ अन्य नोटों पर ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ व ‘भारतीय मनोरंजन बैंक’ लिखा हुआ था। आईसीआईसीआई बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि बैंक ने नोट छांटने वाली अत्याधुनिक मशीनें लगाई हुई हैं, जो हर दिन लाखों नोटों की गुणवत्ता की जांच करती हैं।
विज्ञापन


अगर कोई नोट ऐसी किसी भी मशीन में जांच के दौरान रिजर्व बैंक के सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरता है, तो उस नोट की फिर से अनुभवी बैंक अधिकारियों द्वारा हाथ से जांच की जाती है। अगर कोई जाली नोट मिलता है तो उसे अलग कर दिया जाता है और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा बैंक के एटीएम से नकली नोट निकलना संभव नहीं है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि हम रोहतक में हुई घटना की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed