फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ICICI Bank Q2 Results: 37% jump in profit, improvement in NPA condition

ICICI Bank Q2 Results: मुनाफे में 37 फीसदी का उछाल, एनपीए की हालत में भी सुधार

Sat, 22 Oct 2022 06:25 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 22 Oct 2022 06:25 PM IST
सार

ICICI Bank Q2 Results: बैंक के ओवरऑल लोन पोर्टफोलियो में 23 फीसदी की तेजी आई है। जमा में भी 12 फीसदी का इजाफा हुआ है। आईसीआईसीआई बैंक का कुल डिपॉजिट्स 10.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। रिटेल लोन सेगमेंट में सालाना आधार पर 25 फीसदी का उछाल आया है।

विज्ञापन
ICICI Bank Q2 Results: 37% jump in profit, improvement in NPA condition
चीन के केंद्रीय बैंक ने ICICI बैंक में खरीदी हिस्सेदारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीआईसीआई बैंक के दूसरी तिमाही के नतीजे आ गए हैं। निजी क्षेत्र के देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक के मुनाफे में सालाना आधार पर 37 फीसदी का उछाल आया है। बैंक के नेट इंटरेस्ट इनकम में 26.5 फीसदी की वृद्धि हुई है। बैंक के एनपीए में भी अच्छी गिरावट दर्ज की गई है। सितंबी तिमाही में बैंक स्टैंडअलोप प्रॉफिट 7558 करोड़ रुपये रहा जो सितंबर 2021 में 5511 करोड़ रुपये था। बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम 14787 करोड़ रुपये हो गया है पिछले वर्ष यह 11690 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन

बैंक के ओवरऑल लोन पोर्टफोलियो में 23 फीसदी की तेजी आई है। जमा में भी 12 फीसदी का इजाफा हुआ है। आईसीआईसीआई बैंक का कुल डिपॉजिट्स 10.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। रिटेल लोन सेगमेंट में सालाना आधार पर 25 फीसदी का उछाल आया है। टोटल लोन बुक में रिटेल लोन का योगदान 54 फीसदी है। बैंक के बैंकिंग बिजनेस में सालाना आधार पर 44 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

बैंक का असेट क्वालिटी भी सुधरा है। ग्रॉस एनपीए में 22 बेसिस प्वाइंट्स की गिरावट आई है और यह 3.19 फीसदी है।दूसरी तिमाही में बैंक ने 1103 करोड़ का लोन राइट ऑफ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यस बैंक का मुनाफा 32.2% घटा, आय बढ़कर 6394.11 करोड़ रुपए हुई
 
यस बैंक ने 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 32.2 गिरकर 152.8 करोड़ रुपए रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक का मुनाफा 225.50 करोड़ रुपए पर रहा था।


बता दें कि वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 310.63 करोड़ रुपए रहा था। 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 5430.30 करोड़ रुपए से बढ़कर 6394.11 करोड़ रुपए पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed