{"_id":"6428100452374f83f6005513","slug":"i-t-officials-carry-out-searches-at-jd-s-linked-cooperative-bank-in-karnataka-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: आयकर विभाग ने कर्नाटक के सहकारी बैंक में की छापेमारी, जानें जेडीएस से क्या है नाता?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Karnataka: आयकर विभाग ने कर्नाटक के सहकारी बैंक में की छापेमारी, जानें जेडीएस से क्या है नाता?
Sat, 01 Apr 2023 04:35 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:35 PM IST
सार
Karnataka: एचडीसीसी की वेबसाइट से पता चलता है कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते और राज्य के पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना, जद (एस) विधायक सी एन बालकृष्ण और जद (एस) के पूर्व एमएलसी पटेल शिवराम सहकारी बैंक के निदेशकों में शामिल हैं।
विज्ञापन
Income Tax Department
- फोटो : ANI
विस्तार
आयकर विभाग के अधिकारियों ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ ही दिन बाद शनिवार को हासन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य में आदर्श आचार संहिता 29 मार्च को लागू हो गई थी जब चुनाव आयोग ने मतदान के तारीखों की घोषणा की थी।
विज्ञापन
एचडीसीसी की वेबसाइट से पता चलता है कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते और राज्य के पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना, जद (एस) विधायक सी एन बालकृष्ण और जद (एस) के पूर्व एमएलसी पटेल शिवराम सहकारी बैंक के निदेशकों में शामिल हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि आयकर अधिकारी शुक्रवार से फाइलों की जांच कर रहे हैं और शनिवार को भी अपना अभियान जारी रखा। उन्होंने कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। सूत्रों ने बताया कि बैंक में पुलिस की तैनाती की गई थी और बैंक अधिकारियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन