फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   I-T officer to knock your door if deposited 10 lakh rupees in account during demonetisation

8 नवंबर के बाद जमा किए 10 लाख रुपये, तो आईटी अधिकारी देंगे घर पर दस्तक

Thu, 19 Jan 2017 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
I-T officer to knock your door if deposited 10 lakh rupees in account during demonetisation
- फोटो : ani

अगले 15 दिनों में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी हर उस व्यक्ति के घर का दरवाजा खटखटाएंगे, जिन्होनें 8 नवंबर के बाद 10 लाख रुपये से अधिक अपने बैंक खातों में जमा कराए हैं। विभाग के पास जानकारी है कि पूरे देश में ऐसे 1.5 लाख खाते हैं, जिनमें इतनी बड़ी संख्या में कैश जमा कराया गया है। 

विज्ञापन


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को बताया कि जो कैश जब्त किया गया है, उसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत टैक्स चुकाने के लिए किया जा सकता है। करीब एक करोड़ खातों में संदेहास्पद नकदी जमा की जानकारी सामने आई है। ये खाते 75 लाख लोगों के हैं। अधिकारियों का मानना है कि करीब 1 लाख करोड़ रुपए का काला धन नई इनकम डेक्लरेशन स्कीम के जरिए सामने आ सकता है। इससे सरकार को 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक का टैक्स मिलेगा। 

विज्ञापन

ऐसे होगी पूछताछ

I-T officer to knock your door if deposited 10 lakh rupees in account during demonetisation

पहले इनकम टैक्स के अधिकारी ऐसे व्यक्तियों से ई-मेल के जरिए ऑनलाइन जवाब मंगवाएंगे। अगर अधिकारी जवाब से संतुष्ट नहीं हुए, तो एरिया का असेसिंग ऑफिसर घर पर जाकर उस व्यक्ति से पूछताछ करेगा। इसके बाद ही असेसिंग ऑफिसर आगे की कारवाई करने के लिए कहेगा, जिसमें जमा पैसे को काला धन की श्रेणी में रखा जाएगा और इस पर टैक्स व सरचार्ज लगाया जाएगा।
 

दो महीने में दर्ज हुए 1100 केस

I-T officer to knock your door if deposited 10 lakh rupees in account during demonetisation

इनकम टैक्स विभाग ने नोटबंदी के दो महीने के दौरान 1100 केस दर्ज किए हैं। यह सभी केस तलाशी और जब्ती के बाद देशभर में इनकम टैक्स अधिकारियों ने विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज किए हैं। इस दौरान विभाग ने 600 करोड़ रुपये जब्त किए, जिनमें 150 करोड़ रुपये 2000 और 500 रुपये के नए नोट में है।

बुधवार को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीबीडीटी के सदस्यों ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारियों को संदेहास्पद कैश डिपॉजिट, नई डेक्लरेशन स्कीम के टारगेट और बैंकों में जमा किए गए काले धन पर टैक्स की जानकारी दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed