इस खास सुविधा से 25 मिनट में पहुंच जाएंगे मुंबई से पुणे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले कुछ सालों में मुंबई से पुणे पहुंचने के लिए 3.5 से चार घंटे का समय नहीं लगेगा। दोनों शहरों में रहने वाले लोग केवल 25 मिनट में यह सफर पूरा कर लेंगे। राज्य सरकार ने दोनों शहरों के बीच हाइपर लूप प्रोजेक्ट को अपनी मंजूरी दे दी है।
सेंट्रल पुणे में बनेगा स्टेशन
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इस हाइपर लूप प्रोजेक्ट के लिए सेंट्रल पुणे के वाकड़ में स्टेशन बनेगा। मुंबई में बीकेसी में स्टेशन को तैयार किया जाएगा। दोनों स्टेशनों के बीच करीब 117.5 किलोमीटर की दूरी है। इस रूट पर ट्रेन 496 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। राज्य सरकार ने वर्जिन हाइपर लूप वन को इसको बनाने की जिम्मेदारी दी है और इसे इंफ्रास्ट्रक्चर का स्टेटस दिया गया है।
पहले चरण में इतना खर्चा
इस प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए कंपनी 50 करोड़ डॉलर (34 अरब रुपये) का निवेश करेगी। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को आम जनता के लिए जरूरी माना है। पुणे में वर्जिन हाइपर लूप एक निर्माण इकाई भी तैयार करेगी, जहां से पूरे विश्व को हाइपर लूप की आपूर्ति हो सकेगी।
लोगों को मिलेगी नौकरियां
इस प्रोजेक्ट के शुरू हो जाने से हजारों लोगों को नौकरियां मिलेंगी और इससे 3600 करोड़ डॉलर (24.86 खरब रुपये) की कमाई होने की उम्मीद है।