फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Husband has no right over wife's property, know who will be the legal heir

पत्नी की संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं, जानें कानूनी वारिस होगा कौन

Sat, 14 Jun 2025 04:06 PM IST
The Bonus द बोनस
Updated Sat, 14 Jun 2025 04:06 PM IST
सार

हिंदू महिला की पैतृक संपत्ति पर पति का अधिकार एक महत्वपूर्ण कानूनी सवाल है, जो भारतीय उत्तराधिकार कानूनों में धार्मिक आधार पर तय होता है। अगर कोई महिला हिंदू है, तो उसके कानूनी वारिस कौन होंगे, यह उसके धर्म और पारिवारिक स्थिति पर निर्भर करता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Husband has no right over wife's property, know who will be the legal heir
पत्नी की संपत्ति में पति का अधिकार। - फोटो : एजेंसी

विस्तार

हिंदू महिला की पैतृक संपत्ति पर पति का अधिकार एक महत्वपूर्ण कानूनी सवाल है, जो भारतीय उत्तराधिकार कानूनों में धार्मिक आधार पर तय होता है। अगर कोई महिला हिंदू है, तो उसके कानूनी वारिस कौन होंगे, यह उसके धर्म और पारिवारिक स्थिति पर निर्भर करता है। मान लीजिए एक हिंदू विवाहित महिला की संपत्ति है, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि उसकी पैतृक संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं होता। NEXGEN Estate Planning Solutions के फाउंडर डायरेक्टर Dr. Deepak Jain से जानते हैं कि इसके कानूनी वारिस कौन-कौन हैं और किन परिस्थितियों में वसीयत की जरूरत पड़ती है। 

विज्ञापन

कानूनी वारिस कौन 

हिंदू महिला के कानूनी वारिस में सबसे पहले उसका पति शामिल है। इसके बाद उसके बच्चे हैं, चाहे वे नाबालिग हों, वयस्क हों, विवाहित हों या अविवाहित, लड़का हों या लड़की, गोद लिए गए हों या जैविक। अगर किसी बच्चे की मृत्यु हो गई हो और उसके बच्चे जीवित हों, तो वह मृत बच्चा भी बराबर का हिस्सेदार होगा। उदाहरण के लिए, अगर एक महिला के पति और दो बच्चे हैं, और एक बच्चे की मृत्यु हो गई जिसके दो बच्चे जीवित हैं, तो कुल चार हिस्से होंगे। प्रत्येक को 1/4 हिस्सा मिलेगा, और मृत बच्चे के बच्चों को अपने माता-पिता के हिस्से के बदले 1/8-1/8 हिस्सा मिलेगा। 

विज्ञापन

पति का हक नहीं अगर बच्चे न हों

अगर एक हिंदू महिला की मृत्यु हो जाए और उसके बच्चे जीवित न हों, लेकिन पति जीवित हो, तो उसकी पैतृक संपत्ति- चाहे वह वसीयत, उपहार या शादी से पहले-बाद में मायके से मिली हो- वापस उसके माता-पिता के परिवार में चली जाएगी। पति को इस पर कोई हक नहीं मिलेगा। यह कानून लोगों की उस धारणा को तोड़ता है कि पति को पत्नी की पैतृक संपत्ति पर अधिकार होता है। अगर बच्चे भी न हों और पति फ्लैट में रह रहा हो जो ससुर ने उपहार में दिया था, तो उसकी मृत्यु के बाद वह संपत्ति मायके को वापस करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वसीयत की जरूरत

अगर महिला वसीयत बना दे और पति को संपत्ति दे दे, तो वह मायके में वापस नहीं जाएगी। अगर बच्चे की मृत्यु हो गई हो या बच्चे ही न हों, तो भी पति को पैतृक संपत्ति पर हक नहीं होगा। हालांकि, पति की दी हुई या महिला की अपनी मेहनत से अर्जित संपत्ति पर पति का अधिकार हो सकता है। इसलिए वसीयत बनवाना जरूरी हो जाता है, ताकि संपत्ति वांछित वारिस को मिल सके और कानूनी उलझन से बचा जा सके। 

जटिल स्थिति में वारिस

अगर हिंदू महिला की मृत्यु हो जाए और न तो पति जीवित हो और न ही बच्चे, तो उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति कहां जाएगी? इस स्थिति में कानूनी वारिस पति के परिवार, यानी उसकी सास या अन्य करीबी रिश्तेदार होंगे। अगर पति और बच्चे दोनों न हों, तो संपत्ति पति के उत्तराधिकारियों को मिलेगी। यह स्थिति कई महिलाओं के लिए चिंता का विषय हो सकती है, क्योंकि वे नहीं चाहतीं कि उनकी मेहनत की संपत्ति अनचाही जगह जाए। 

वसीयत का महत्व

हिंदू महिला के लिए वसीयत बनाना इसलिए जरूरी है, क्योंकि कानून में मौजूद ये प्रावधान उन्हें अपनी संपत्ति का वितरण खुद तय करने का अधिकार देते हैं। अगर कोई महिला नहीं चाहती कि उसकी संपत्ति सास या पति के परिवार को जाए, तो वसीयत के जरिए वह इसे अपने पसंद के वारिस को दे सकती है। यह प्रेरणा कानून में ही निहित है, और जागरूकता के साथ वसीयत बनाना उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। 

पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी, रियल एस्टेट और मंडी से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए www.thebonus.in पर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed