{"_id":"615595398ebc3e17554df79b","slug":"hurun-india-rich-list-2021-know-mukesh-ambani-and-gautam-adani-net-worth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hurun India Rich List 2021: अंबानी की तुलना में अडाणी ने एक साल में रोजाना कमाए छह गुना ज्यादा पैसे, जानिए कितनी है संपत्ति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Hurun India Rich List 2021: अंबानी की तुलना में अडाणी ने एक साल में रोजाना कमाए छह गुना ज्यादा पैसे, जानिए कितनी है संपत्ति
Thu, 30 Sep 2021 04:15 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 30 Sep 2021 04:15 PM IST
सार
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी भले ही एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस शख्स हों लेकिन पिछले एक साल में अडाणी समूह के मालिक गौतम अडाणी ने पिछले एक साल में उनसे ज्यादा पैसे कमाए हैं। गौतम अडाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी
- फोटो : Adani Group
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले एक साल में गौतम अडाणी ने हर दिन 1,000 करोड़ रुपये कमाए हैं। मौजूदा समय में अडाणी की संपत्ति 5,05,900 करोड़ रुपये है। एक साल पहले वे 1,40,200 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे। मुकेश अंबानी की बात करें, तो पिछले एक साल में उन्होंने हर दिन 163 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह अंबानी की तुलना में अडाणी ने रोजाना छह गुना से ज्यादा पैसा कमाए हैं। उनकी संपत्ति में नौ फीसदी की बढ़त हुई है। इस समय अंबानी की संपत्ति 7,18,000 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
एक साल में चार गुना बढ़ी अडाणी की दौलत
IIFL वेल्थ हुरून इंडिया की रिच लिस्ट 2021 के अनुसार, एक साल में गौतम अडाणी की संपत्ति करीब चार गुना बढ़ी है। इससे पहले मई 2021 में वे एशिया में दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने थे। लेकिन उनकी कंपनियों में विदेशी निवेशकों की खबर से जून में उनकी कंपनियों के शेयर्स में जमकर गिरावट आई थी, जिससे उनकी संपत्ति भी घट गई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि एनएसडीएल ने तीन विदेशी फंड्स के खाते फ्रीज किए हैं। हालांकि बाद में अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने इस खबर को गलत बताया था।
विज्ञापन
गौतम अडाणी के भाई विनोद भी सूची में शामिल
अब ऐसा पहली बार हुआ है जब गौतम अडाणी और दुबई में रहने वाले उनके भाई विनोद अडाणी दोनों IIFL वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट में एक साथ टॉप 10 में आए हैं। विनोद एशिया में आठवें नंबर के सबसे अमीर कारोबारी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, विनोद की संपत्ति 1,31,600 करोड़ रुपये है। एक साल में उनकी संपत्ति 21 पीसदी बढ़ है।
विज्ञापन
शीर्ष 10 उद्योगपतियों की सूची
IIFL वेल्थ हुरून इंडिया की रिच लिस्ट 2021 में तीसरे स्थान पर शिव नाडर एंड फैमिली हैं। इनकी संपत्ति 67 फीसदी बढ़ी है और इन्होंने हर दिन 260 करोड़ रुपये कमाए हैं। शिव नाडर एंड फैमिली 236600 करोड़ रुपये के मालिक हैं। 220000 करोड़ रुपये के साथ सूची में चौथे स्थान पर एसपी हिंदुजा एंड फैमिली हैं। इनकी संपत्ति 53 फीसदी बढ़ी है और इन्होंने हर दिन 209 करोड़ रुपये कमाए हैं। पांचवें पर एलएन मित्तल एंड फैमिली हैं। इनकी संपत्ति 187 फीसदी बढ़ी। इन्होंने हर दिन 312 करोड़ रुपये कमाए। ये 174400 करोड़ रुपये के मालिक हैं। साइरस एस पूनावाला और राधाकिशन दमानी छठे और सातवें स्थान पर है। इनकी संपत्ति क्रमश: 163700 करोड़ और 154300 करोड़ रुपये है। सूची में आठवें स्थान पर विनोद अडाणी हैं। वहीं नौवें और 10वें स्थान पर 122200 और 121600 करोड़ रुपये की संपत्ति कि साथ क्रमश: कुमार मंगल बिड़ला एंड फैमिली और जय चौधरी हैं।