फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   huge increase in the export of mainly Basmati rice, wheat and other cereals in 2020-21 fiscal year

वैश्विक निर्यात बाजार में बढ़ा भारत का दबादबा, विदेश में पसंद किए जा रहे भारतीय चावल और गेंहू

Thu, 24 Jun 2021 04:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 24 Jun 2021 04:36 PM IST
सार

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ वर्ष 2018-19 में भारत ने तिमोर-लेस्ते, प्यूर्टो रिको, ब्राजील, पापुआ न्यू गिनी, जिम्बाब्वे, बुरुंडी, इस्वातिनी, म्यांमार और निकारागुआ को 188 मीट्रिक टन गैर बासमती चावल भेजा था...

विज्ञापन
huge increase in the export of mainly Basmati rice, wheat and other cereals in 2020-21 fiscal year
बासमती चावल - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कोविड 19 की परेशानियों के बावजूद भारत विदेशों में रह रहे लोगों को अपना अनाज पहुंचाने में कामयाब रहा है। आज देश के साथ विदेशों में भी भारत के अनाज की मांग तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वर्ष 2020-21 में मुख्य रूप से बासमती चावल, गेहूं और अन्य अनाजों के निर्यात में भारी बढ़ोत्तरी देखी गई।

विज्ञापन

पहले के मुकाबले बढ़ा चावल का निर्यात

भारतीय चावल विदेशियों को भी खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि इन दिनों बासमती चावल की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है। भारत बासमती के साथ साथ गैर बासमती चावल भी निर्यात करता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ वर्ष 2018-19 में भारत ने तिमोर-लेस्ते, प्यूर्टो रिको, ब्राजील, पापुआ न्यू गिनी, जिम्बाब्वे, बुरुंडी, इस्वातिनी, म्यांमार और निकारागुआ को 188 मीट्रिक टन गैर बासमती चावल भेजा था। इसके बाद 2019—20 में इन देशों को 197 मीट्रिक टन चावल निर्यात किया। लेकिन लेकिन 2020-21 में इन देशों की निर्यात की मात्रा बढ़कर 1.53 लाख टन तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


चावल के निर्यात में भारी बढ़ोत्तरी विशेष रूप से तब हुई, जब वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी ने कई वस्तुओं की आपूर्ति को बाधित कर दिया था। सरकार ने सभी कोविड-19 संबंधित सुरक्षा सावधानी बरतते हुए चावल और अन्य अनाज के निर्यात को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी पूर्वक कई अहम कदम उठाए। एपीडा के अध्यक्ष डॉ. मधयान अंगमुथु ने कहा, हमने कोविड-19 द्वारा उत्पन्न परेशानियों और स्वास्थ्य चुनौतियों के कारण सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के मामले में कई उपाय किए और यह सुनिश्चित किया कि कृषि उत्पादों का निर्यात निर्बाध रूप से जारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा है गेंहू का निर्यात

भारत ने 2020-21 के दौरान सात नए देशों यमन, इंडोनेशिया, भूटान, फिलीपींस, ईरान, कंबोडिया और म्यांमार को पर्याप्त मात्रा में अनाज का निर्यात किया। वर्ष 2018-19 में इन सात देशों को गेहूं का निर्यात नहीं हुआ और 2019-20 में केवल चार मीट्रिक टन अनाज का निर्यात किया गया। वर्ष 2020—21 में इन देशों में गहूं निर्यात की मात्रा बढ़कर 1.48 लाख टन हो गई।


चावल और गेहूं को छोड़कर अन्य अनाज के निर्यात के मामले में भारत पीछे नहीं है। वर्ष 2020-21 में भारत ने नए देशों में सूडान, पोलैंड, बोलीविया, कोलंबिया, कांगो डी. गणराज्य और घाना में पर्याप्त मात्रा में अनाज भेजा। 2019-20 में चावल और गेहूं के अलावा केवल 102 मीट्रिक टन अनाज का निर्यात किया गया था, जो 2020-21 में बढ़कर 521 मीट्रिक टन हो गया।


वर्ष 2020-21 के भारत के कुल अनाज निर्यात में, गैर-बासमती चावल का निर्यात 136.04 फीसदी बढ़कर 4,794.54 मिलियन अमरीकी डालर का हुआ, वहीं गेहूं का निर्यात 774.17 फीसदी बढ़कर 549.16 मिलियन अमरीकी डॉलर और अन्य अनाज (बाजरा, मक्का और अन्य मोटे अनाज) का निर्यात 238.28 फीसदी बढ़कर 694.14 मिलियन अमरीकी डालर का हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed