फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   huge drop in the subsidy in the oil and gas sector, a reduction of 85% in 10 years

Subsidy: तेल व गैस के क्षेत्र की सब्सिडी में दर्ज की गई भारी गिरावट, 10 साल में 85 फीसदी की हुई कमी

Tue, 05 Nov 2024 06:51 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 06:51 AM IST
सार

तेल व गैस के क्षेत्र की सब्सिडी में दर्ज की गई भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 10 सालों की बात करें तो 2013 में 25 अरब डॉलर की सब्सिडी मिलती थी जो कि 2023 तक घटकर 3.5 अरब डॉलर रह गई। 
 

विज्ञापन
huge drop in the subsidy in the oil and gas sector, a reduction of 85% in 10 years
तेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

तेल और गैस क्षेत्र की सब्सिडी 10 साल में 85 फीसदी घटी है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के मुताबिक, इस क्षेत्र को 2013 में 25 अरब डॉलर की सब्सिडी मिलती थी, जो 2023 तक घटकर 3.5 अरब डॉलर रह गई। 
विज्ञापन


एमएनआरई ने जारी किया बयान
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की रिपोर्ट के आधार पर कहा, 2010 के बाद से भारत ने हटाओ, लक्ष्य और बदलाव दृष्टिकोण अपनाते हुए जीवाश्म ईंधन सब्सिडी में सुधार किया है। चुनिंदा पेट्रोलियम उत्पादों पर खुदरा कीमतों, कर दरों और सब्सिडी को समायोजित करने से तेल-गैस क्षेत्र में सब्सिडी कम हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि इसका उद्देश्य पेट्रोल-डीजल सब्सिडी को धीरे-धीरे खत्म करना और करों में वृद्धि करना था। इससे नवीकरणीय ऊर्जा पहल, ई-वाहनों व बिजली इन्फ्रास्ट्रक्चर में अधिक सरकारी समर्थन के लिए राजकोषीय गुंजाइश बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed