{"_id":"5e9066808ebc3e72b32cff75","slug":"how-much-has-donald-trump-s-property-damaged-due-to-the-lockdown-imposed-to-prevent-the-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से चरमराया ट्रंप का बिजनेस, महीने भर में एक अरब डॉलर का नुकसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस से चरमराया ट्रंप का बिजनेस, महीने भर में एक अरब डॉलर का नुकसान
Fri, 10 Apr 2020 08:22 PM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Donald trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस ने पूरी दुनियाभर में अपना कहर मचा रखा है। इस बीमारी से न सिर्फ लोगों की जान को खतरा है बल्कि, इस वायरस ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है। दरअसल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर के ज्यादातर देशों ने अपने यहां लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में जरूरी काम को छोड़ कर ज्यादा तर कारोबार ठप हो गए हैं। इसका असर दुनिया के अरबपतियों पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस के कारण डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बिजनसमैन भी हैं और कोरोना वायरस के चलते उनकी संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक केवल मार्च 2020 में लॉकडाउन के चलते डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति को एक अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। फोर्ब्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि 1 मार्च को डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति 3.1 अरब डॉलर थी। वहीं, 18 मार्च को यह घटकर 2.1 अरब डॉलर हो गई।
विज्ञापन
दरअसल इस दौरान दुनियाभर के कई शेयर बाजार क्रैश हो गए, जिसका नतीजा यह रहा कि दुनिया के 267 रईसों ने अरबपति का दर्जा खो दिया। बता दें कि मौजूदा समय में दुनिया में 2095 अरबपति हैं। इनमें से करीब 1062 अरबपतियों की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी की एक तिहाई संपत्ति घटी
फोर्ब्स की नई सूची में दुनिया के सबसे अमीर लोगों में मुकेश अंबानी 17वें स्थान पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की इस समय कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर है। कोरोना वायरस के चलते शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति एक तिहाई घट गई है।