फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   houses average price in top seven cities of country increased by 23 percent According to Anarock

Anarock: शीर्ष-7 शहरों में मकानों के दाम 23% बढ़े, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 1.23 करोड़ पहुंची कीमत

Thu, 21 Nov 2024 05:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 05:42 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में कीमतें सालाना आधार पर सर्वाधिक 55% बढ़कर 1.45 करोड़ रही है। एक साल पहले समान अवधि में 93 लाख रुपये थी। इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच 46,611 करोड़ रुपये के 32,120 मकान बिके। 44% दाम वृद्धि के साथ बंगलूरू दूसरे स्थान पर रहा। यहां 84 लाख रुपये से औसत कीमत 1.21 करोड़ हो गई। 
 

विज्ञापन
houses average price in top seven cities of country increased by 23 percent According to Anarock
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

देश के शीर्ष-7 शहरों में मकानों की औसत कीमत चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 23 फीसदी बढ़कर 1.23 करोड़ पहुंच गई है। 2023-24 की पहली छमाही में औसत दाम एक करोड़ था। एनारॉक के अनुसार, लग्जरी घरों की बढ़ती मांग से इन शहरों में व महंगे घरों की बिक्री हुई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में कीमतें सालाना आधार पर सर्वाधिक 55% बढ़कर 1.45 करोड़ रही है। एक साल पहले समान अवधि में 93 लाख रुपये थी। इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच 46,611 करोड़ रुपये के 32,120 मकान बिके। 44% दाम वृद्धि के साथ बंगलूरू दूसरे स्थान पर रहा। यहां 84 लाख रुपये से औसत कीमत 1.21 करोड़ हो गई। हैदराबाद में घरों की कीमत औसत 84 लाख से 37% बढ़कर 1.15 करोड़, चेन्नई में 72 लाख रुपये से 31% बढ़कर 95 लाख, पुणे में 66 लाख से 29% बढ़कर 85 लाख हो गई।
विज्ञापन


अप्रैल-सितंबर में 2.27 लाख मकान बिके
इस साल अप्रैल से सितंबर तक शीर्ष-7 शहरों में 2,79,309 करोड़ रुपये के 2,27,400 मकान बिके हैं। पिछले साल समान अवधि में 2,35,800 करोड़ रुपये के 2,35,200 घर बिके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • एक साल में मुंबई महानगर क्षेत्र में मकानों की कीमतें 1.47 करोड़ रुपये पर स्थिर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed