फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   House sales increased by five percent in eight cities; Demand for office space also increased by 18 percent

Report: आठ शहरों में मकानों की बिक्री पांच फीसदी बढ़ी; कार्यालय स्थल की मांग में भी 18 फीसदी की वृद्धि

Fri, 04 Oct 2024 04:18 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 04 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
House sales increased by five percent in eight cities; Demand for office space also increased by 18 percent
सांकेतिक तस्वीर।

ऊंची मांग के दम पर देश के आठ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री जुलाई-सितंबर में सालाना आधार पर पांच फीसदी बढ़ गई। कार्यालय स्थल की कुल मांग में भी 18 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया ने गुरुवार को जारी अपनी रिपोर्ट में ये दावे किए हैं। 

विज्ञापन


रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर में आठ शहरों में 87,108 मकान बिके। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 82,612 इकाई था। वहीं, कार्यालय स्थल की मांग 1.61 करोड़ वर्ग फुट से बढ़कर 1.9 करोड़ वर्ग फुट पहुंच गई। यह वैश्विक क्षमता केंद्र  स्थापित करने की इच्छुक बहुराष्ट्रीय कंपनियों की उच्च मांग से प्रेरित रही। नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट एनारॉक व प्रॉपइक्विटी की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के विपरीत है। उनकी रिपोर्ट में प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में बिक्री में गिरावट की बात कही गई थी।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर को छोड़ सभी शहरों में तेजी
दिल्ली-एनसीआर में मकानों की बिक्री सात फीसदी घटकर 12,976 इकाई रह गई। इसके अलावा, सभी शहरों में मकानों की बिक्री बढ़ी है।  मुंबई में सबसे अधिक 24,222 मकान बिके, जो 9 फीसदी अधिक है। बंगलूरू में मकानों की बिक्री में 11 फीसदी, पुणे में एक फीसदी, हैदराबाद में 9 फीसदी, अहमदाबाद में 11 फीसदी, कोलकाता में 14 फीसदी और चेन्नई में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed