फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Home Loan Charges: If you are planning to take home loan on festivals, know 11 charges of the bank

Home Loan Charges: त्योहारों पर होम लोन लेने का कर रहे हैं प्लान, तो रखें बैंक के इन 11 चार्जेज का ध्यान

Fri, 14 Oct 2022 05:37 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 14 Oct 2022 05:37 PM IST
सार

Home Loan Charges: होम लोन के एवज में ज्यादातर बैंक 11 तरह के चार्जेज वसूलते हैं। ऐसे में ग्राहकों के पास इनकी जानकारी होनी जरूरी है। अगर इन चार्जेज को ध्यान से नहीं समझा जाए तो होम लोन घाटे का सौदा साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Home Loan Charges: If you are planning to take home loan on festivals, know 11 charges of the bank
home loan- new - फोटो : i stock

विस्तार

अगर आप भी इस बार त्योहारों खासकर दिवाली पर घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो संभव है इसके लिए आपको होम लोन लेना पड़े। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि होम लोन लेने के दौरान बैंक आपसे कौन-कौन से हिडन चार्जेज वसूल सकता है। बता दें कि होम लोन के एवज में ज्यादातर बैंक 11 तरह के चार्जेज वसूलते हैं। आइए इन चार्जेज के बारे में एक-एक कर जान लेते हैं।

विज्ञापन

1. आवेदन शुल्क

Home Loan Charges: If you are planning to take home loan on festivals, know 11 charges of the bank
home loan- new - फोटो : i stock

होम लोन देने के दौरान बैंक उपभोक्ता से एप्लीकेशन फी (आवेदन शुल्क) के रुप में पैसे चार्ज करता है। लोन की प्रक्रिया के दौरान बैंक आकलन करता है कि होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ पर्याप्त जानकारी उपलब्ध है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. प्रोसेसिंग फी

Home Loan Charges: If you are planning to take home loan on festivals, know 11 charges of the bank
home loan- new - फोटो : i stock

होम लोन लेने वाले ग्राहक के केवाईसी सत्यापन, वित्तीय मूल्यांकन, रोजगार, निवास और कार्यालय का पता इत्यादि का सत्यापन करने के एवज में बैंक प्रोसेसिंग फी चार्ज करते हैं। कुछ बैंक प्रोसेसिंग फी के रूप में एक समान शुल्क लेते हैं जबकि कुछ बैंक ऋण की राशि का दो फीसदी चार्ज के रूप में वसूलते हैं।

विज्ञापन

3. तकनीकी मूल्यांकन शुल्क

Home Loan Charges: If you are planning to take home loan on festivals, know 11 charges of the bank
home loan- new - फोटो : i stock

जिस संपत्ति के लिए होम लोन लिया जाएगा उसके बाजार मूल्य का आकलन करने के लिए बैंक तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति करते हैं। ये विशेषज्ञ कई मापदंडों पर संपत्ति का मूल्यांकन करते हैं। कुछ बैंक इसके लिए अलग से चार्ज करते हैं। इसे तकनीकी मूल्यांकन शुल्क कहा जाता है। हालांकि कुछ बैंक इस शुल्क को प्रोसेसिंग फीस के तहत वसूलते हैं।

4. कानूनी शुल्क

Home Loan Charges: If you are planning to take home loan on festivals, know 11 charges of the bank
Home Loan Tips - फोटो : Istock

लोन देने से पहले बैंक प्राॅपर्टी की जांच करते हैं कि ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उससे जुड़ा कोई कानूनी विवाद ना हो। ऐसा करने के लिए बैंक कानूनी विशेषज्ञों को नियुक्त करते हैं ये संपत्ति के टाइटल डीड, संपत्ति के स्वामित्व आदि की जांच करते हैं। इसके लिए बैंक लोन लेने वाले व्यक्ति से कानूनी शुल्क (लीगल फी) वसूलता है।

5. फ्रैंकिंग शुल्क

Home Loan Charges: If you are planning to take home loan on festivals, know 11 charges of the bank
home loan- new - फोटो : i stock

फ्रैंकिंग शुल्क होम लोन समझौते पर मशीन के माध्यम से मुहर लगाने की प्रक्रिया के लिए वसूला गया चार्ज है। इसके तहत इस बात की पुष्टि की जाती है कि आपने जरूरी स्टाम्प शुल्क का भुगतान किया है। गृह ऋण समझौते की फ्रैंकिंग आमतौर पर सरकार की ओर से अधिकृत बैंक या एजेंसी करते हैं। यहां एक बात गौर करने वाली है कि यह शुल्क भारत के कुछ राज्यों जैसे महाराष्ट्र और कर्नाटक में ही लागू होते हैं।

6. वैधानिक शुल्क

Home Loan Charges: If you are planning to take home loan on festivals, know 11 charges of the bank
होम लोन - फोटो : pixabay

ये वे शुल्क हैं जो ऋणदाता द्वारा होम लोन प्राप्त करने की प्रक्रिया में वैधानिक निकायों की ओर से एकत्र किए जाते हैं। यह ज्यादातर विभिन्न शुल्कों पर स्टांप ड्यूटी और जीएसटी के रूप में होता है जो ऋणदाता द्वारा एकत्र किया जाता है और सरकार को भुगतान किया जाता है।

7. पुनर्मूल्यांकन शुल्क

Home Loan Charges: If you are planning to take home loan on festivals, know 11 charges of the bank
होम लोन - फोटो : pixabay

होम लोन आवेदन की मंजूरी सीमित अवधि के साथ आती है। यदि आपका ऋण स्वीकृत हो गया है लेकिन आप लंबी अवधि के लिए भुगतान नहीं करते हैं तो ऋणदाता आपके ऋण आवेदन का पुनर्मूल्यांकन करवाएगा। बैंक इसके लिए पुनर्मूल्यांकन शुल्क की वसूली करता है।

8. बीमा प्रीमियम

Home Loan Charges: If you are planning to take home loan on festivals, know 11 charges of the bank
home loan - फोटो : Amar Ujala

कई बैंक होम लोन लेने वाले व्यक्ति से प्राॅपर्टी को किसी भी भौतिक क्षति से बचाने के लिए बीमा लेने के लिए कहते हैं। कुछ ऋणदाता ग्राहकों को ऋण सुरक्षा जीवन बीमा पॉलिसी का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं ताकि उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को बकाया ऋण के कारण परेशान ना होना पड़े। ऐसे में अगर आप होम लोन के साथ एक बीमा पॉलिसी लेने का फैसला करते हैं तो आपको बीमा प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा।

9. नोटरी शुल्क

Home Loan Charges: If you are planning to take home loan on festivals, know 11 charges of the bank
होम लोन - फोटो : pixabay

अगर आप एनआरआई हैं और होम लोन ले रहे हैं तो आपको कुछ अतिरिक्त कागजी कार्रवाई करनी पड़ सकती है। आपके केवाईसी दस्तावेजों और पीओए पावर ऑफ अटॉर्नी को भारतीय दूतावास या विदेश में उपलब्ध स्थानीय नोटरी से अटेस्टेड करवाना पड़ा है। इसके लिए  आपको लागू नोटरी शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

10. एडज्यूडिकेशन फी

Home Loan Charges: If you are planning to take home loan on festivals, know 11 charges of the bank
home loan

गृह ऋण आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए यदि आप एक एनआरआई के पीओए धारक हैं तो आपको भारत में नोटरीकृत पीओए का न्याय निर्णयन प्राप्त करने की आवश्यकता है जिसके लिए आपको उससे जुड़े शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

11. प्री-ईएमआई चार्ज

Home Loan Charges: If you are planning to take home loan on festivals, know 11 charges of the bank
होम लोन - फोटो : pixabay

होम लोन जारी होने के बाद अगर लोन लेने वाले को घर का कब्जा मिलने में देरी होती है तो ऋणदाता एक साधारण ब्याज वसूल करता है, इसे प्री-ईएमआई कहा जाता है। यह चार्ज तब तक वसूल किया जाता है जबतक उधारकर्ता को घर का कब्जा नहीं मिल जाता है लिया जाता है। एक बार घर का कब्जा मिल जाने के बाद ईएमआई भुगतान शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed