फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Home buyers allege fraud by builders; CBI raids 12 locations in three cities

CBI: घर खरीदारों ने बिल्डरों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप, सीबीआई ने तीन शहरों में 12 ठिकानों पर मारा छापा

Sat, 27 Sep 2025 06:18 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 27 Sep 2025 06:18 PM IST
सार

घर खरीदारों से धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई ने कोलकाता, बंगलूरू और मुंबई में 12 ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर छह अलग-अलग मामलों में दर्ज एफआईआर के आधार पर उठाया है। 

विज्ञापन
Home buyers allege fraud by builders; CBI raids 12 locations in three cities
CBI - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता, बंगलूरू और मुंबई में सीबीआई ने शनिवार को 12 ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर छह अलग-अलग मामलों में दर्ज एफआईआर के आधार पर उठाया है। आरोप है कि बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों ने मिलकर घर खरीदारों को धोखा दिया और उनसे ठगी की।

विज्ञापन

घर खरीदारों ने लगाए गंभीर आरोप

अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के बीच इस कथित गठजोड़ की जांच कर रही है। दरअसल, घर खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि न केवल उन्हें बिल्डरों और डेवलपर्स ने धोखा दिया, बल्कि वित्तीय संस्थानों ने उनके खिलाफ जबरन वसूली जैसी कार्रवाई भी की।

विज्ञापन

सात प्रारंभिक जांच दर्ज करने का निर्देश

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि अप्रैल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसी को सात प्रारंभिक जांच दर्ज करने का निर्देश दिया था। दरअसल, घर खरीदारों को ठगने के लिए 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर होम लोन की नई योजनाएं पेश की गई थीं। शीर्ष अदालत ने इसे अनुचित और भ्रामक तरीका मानते हुए सीबीआई को जांच का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार, सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए पहले ही सात प्रारंभिक जांचें दर्ज कर ली हैं और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। इससे पहले, छह प्रारंभिक जांचों के आधार पर, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के बिल्डरों के खिलाफ 22 मामले दर्ज किए गए थे। सुप्रीम कोर्ट में एक स्थिति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई थी।

प्रवक्ता ने कहा कि अब, एनसीआर के बाहर विभिन्न बिल्डरों के खिलाफ 7वीं प्रारंभिक जांच पूरी होने पर, सीबीआई ने सर्वोच्च न्यायालय के सामने स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की है। सीबीआई द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अवलोकन के बाद,  न्यायालय ने सीबीआई को कोलकाता, बंगलूरू और मुंबई के विभिन्न बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ 6 नियमित मामले दर्ज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में छह नये मामले और तलाशी ली गयीं। तलाशी अभी भी जारी है। इस दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और कुछ डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए हैं।


ये भी पढ़ें: Layoff: तीन महीने में एक्सेंचर से 11000 कर्मचारियों की छंटनी, दावा- एआई के बढ़ते असर के कारण लिया गया फैसला

सीबीआई ने 9 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पीईएसओ अधिकारी को गिरफ्तार किया

दिन के एक अन्य अहम घटनाक्रम में सीबीआई ने महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया। आरोपी राजेंद्र रावत PESO (नवी मुंबई) के संयुक्त मुख्य नियंत्रक हैं। सीबीआई ने उन्हें 9 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। PESO देश में खतरनाक पदार्थों की सुरक्षा नियमों को लागू करने वाली केंद्रीय एजेंसी है। जांच के दौरान एजेंसी ने लगभग 26 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। CBI ने आरोप लगाया कि रावत निजी सलाहकारों और एजेंटों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त थे। सुनवाई के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति (राहुल बचाते) रावत के घर पर 9 लाख रुपये की रिश्वत देने आया था, जिसे रावत की पत्नी ने स्वीकार किया। इसके अलावा, उनके कार्यालय और वाहन से 8 लाख रुपये और 1.5 लाख रुपये की अन्य रिश्वत भी बरामद की गई। अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। CBI ने इस कार्रवाई के लिए एक सूचना के आधार पर जाल बिछाया और रावत की कथित अवैध गतिविधियों को उजागर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed