{"_id":"63edd20b27ad9eb10701eb94","slug":"hiring-grant-thornton-for-independent-audit-is-a-market-rumour-says-adani-enterprises-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani Row: ऑडिट के लिए ग्रांट थॉर्नटन के नियुक्ति की खबर अफवाह, अदाणी समूह ने एक्सचेंजों को दिया स्पष्टीकरण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani Row: ऑडिट के लिए ग्रांट थॉर्नटन के नियुक्ति की खबर अफवाह, अदाणी समूह ने एक्सचेंजों को दिया स्पष्टीकरण
Thu, 16 Feb 2023 12:22 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:22 PM IST
सार
Hindenburg Row: कंपनी ने एक बयान में कहा, 'हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह खबर बाजार की अफवाह लगती है और इसलिए इस पर टिप्पणी करना अनुचित होगा।
विज्ञापन
अदाणी समूह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह अदाणी एंटरप्राइजेज ने हिंडनबर्ग विवाद के बाद एक स्वतंत्र ऑडिट करने के लिए ग्रांट थॉर्नटन को नियुक्त करने की खबरों पर गुरुवार को एक्सचेंजों को स्पष्टीकरण जारी किया है।
विज्ञापन
कंपनी ने एक बयान में कहा, 'हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह खबर बाजार की अफवाह लगती है और इसलिए इस पर टिप्पणी करना अनुचित होगा।
बता दें कि मीडिया में खबरें आईं थीं कि संकट में घिरे अदाणी समूह ने अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए आरोपों पर सफाई देने और निवेशकों को आश्वस्त करने के लिए अकाउंटेंसी फर्म ग्रांट थॉर्नटन को अपनी कुछ कंपनियों के स्वतंत्र ऑडिट के लिए नियुक्त किया है। इस मामले में एक्सचेंजों ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन