फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hindustan Aeronautics Ltd set to deliver Two Tejas Mark-1A jets next month

HAL: एचएएल अगले महीने वायुसेना को सौंपेगा दो तेजस मार्क-1A लड़ाकू विमान; इस वजह से हो रही थी देरी

Fri, 12 Sep 2025 02:31 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 12 Sep 2025 02:31 AM IST
सार

तेजस एक सिंगल-इंजन, मल्टी-रोल फाइटर है, जो एयर डिफेंस, समुद्री टोही और स्ट्राइक मिशन अंजाम देने में सक्षम है।

विज्ञापन
Hindustan Aeronautics Ltd set to deliver Two Tejas Mark-1A jets next month
तेजस लड़ाकू विमान - फोटो : ANI

विस्तार

एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड अगले महीने भारतीय वायुसेना को दो तेजस मार्क-1ए लड़ाकू विमान सौंपेगी।  अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचएएल को हाल ही में अमेरिकी रक्षा कंपनी जीई एयरोस्पेस से एक जेट इंजन मिल चुका है, जबकि दूसरा इंजन इस महीने के अंत तक मिलने की उम्मीद है। तेजस में इन्हीं दोनों इंजनों का इस्तेमाल किया जाना है। 

विज्ञापन


इस वजह से डिलीवरी में देरी
फरवरी 2021 में रक्षा मंत्रालय ने एचएएल के साथ 83 तेजस मार्क-1A विमानों की खरीद के लिए 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। लेकिन डिलीवरी में लगातार देरी हो रही थी क्योंकि जीई एयरोस्पेस समय पर इंजन सप्लाई नहीं कर पाया था। एचएएल के प्रवक्ता ने भी इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब तेजस मार्क-1A के लिए तीसरा GE-404 इंजन मिल चुका है। सितंबर के अंत तक एक और इंजन आने वाला है। इंजन सप्लाई चेन में सुधार से तेजस मार्क-1A की डिलीवरी का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन


तेजस मिग-21 का है विकल्प
तेजस मार्क-1A को वायुसेना के पुराने मिग-21 फाइटर्स की जगह लाने की योजना है। पिछले महीने केंद्र सरकार ने लगभग ₹67,000 करोड़ की लागत से अतिरिक्त 97 तेजस विमानों की खरीद को भी मंजूरी दी। तेजस एक सिंगल-इंजन, मल्टी-रोल फाइटर है, जो एयर डिफेंस, समुद्री टोही और स्ट्राइक मिशन अंजाम देने में सक्षम है। वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास 31 स्क्वाड्रन हैं, जबकि अधिकृत संख्या 42 है। ऐसे में तेजस का बेड़े में शामिल होना वायुसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed