फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hindi Diwas 2019: Companies and Banks giving Hindi Language Importance

हिंदी भाषियों को लुभाने के लिए कंपनियों ने बदली अपनी रणनीति, किया ये बड़ा बदलाव

Sat, 14 Sep 2019 02:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 14 Sep 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas 2019: Companies and Banks giving Hindi Language Importance
विश्व हिंदी दिवस

सर्वे एजेंसी स्टैटिस्टा ने साल 2018 में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इंटरनेट की दुनिया में अंग्रेजी का दबदबा है। लेकिन तब भी आज भारत में अधिकतर लोग हिंदी बोलते हैं। ना सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां हिंदी बोली जाती है। आज ना सिर्फ सरकारी वेबसाइट, बल्कि कई प्राइवेट कंपनियों की वेबसाइट भी हिंदी में है और ये हिंदी के प्रति लोगों के प्रेम का सबसे बड़ा प्रमाण है। 

विज्ञापन

हिंदी में उपलब्ध है बड़ी कंपनियों की वेबसाइट 

अमेजन इंडिया ने हाल ही में अपना एप हिंदी में लॉन्च किया है। ओएलएक्स, क्विकर जैसे प्लेटफॉर्म पहले ही हिंदी में उपलब्ध हैं। स्नैपडील भी हिंदी में आ चुका है। 2021 तक 8.1 करोड़ लोग डिजिटल पेमेंट के लिए हिंदी का उपयोग करने लगेंगे। जबकि 2016 में यह संख्या 2.2 करोड़ थी।

विज्ञापन

यूट्यूब पर कईं हिंदी चैनल

यदि आप भी हिंदी भाषी हैं तो आपको बता दें कि आपकी हिंदी इंटरनेट पर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। आज हिंदी में अनगिनत यूट्यूब चैनल हैं। लोग यूट्यूब पर हिंदी चैनल बनाकर उस पर यूनीक वीडियो अपलोड कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। ना सिर्फ न्यूज और मनोरंजन, बल्कि यूट्यूब पर स्पोर्ट्स, विदेश, कारोबार, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन समेत कई विषयों पर हिंदी में वीडियो उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बैंक की हिंदी में भी है वेबसाइट

आज लगभग हर बैंक की हिंदी में भी वेबसाइट है। फिर चाहे वो सरकारी बैंक हो या प्राइवेट। ग्राहकों की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए तकरीबन हर बैंक की हिंदी भाषा में भी वेबसाइट है। वेबसाइट के अतिरिक्त बैंकिंग की सभी सेवाएं भी हिंदी में ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। बैंकों में हर दस्तावेज हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध होता है। भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े बैंकों समेत छोटे बैंक भी हिंदी में सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। 


सिर्फ बैंक ही नहीं, बल्कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की वेबसाइट भी आज हिंदी में है। 

नौकरियों के कईं विकल्प 

दुनिया में भले ही अंग्रेजी का दबदबा हो लेकिन हिंदी भाषी लोग भी काफी तरक्की कर रहे हैं। इंटरनेट पर हिंदी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इंटरनेट पर हिंदी पढ़ने वालों की संख्या हर साल 94 फीसदी बढ़ रही है। इस वजह से हिंदी भाषा में नौकरियां भी काफी बढ़ रही हैं। हिंदी भाषी लोगों के पास नौकरियों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। यूट्यूब चैनल से लेकर, ऑनलाइन मार्केटिंग, ब्लॉग और रिसर्च तक, आज हिंदी में लोगों के पास नौकरी के कई विकल्प हैं और ऐसी नौकरियों से लोग अच्छा पैसा भी कमा रहे हैं। 

गूगल-केपीएमजी रिसर्च, सेंसस इंडिया और आईआरएस की सर्वे रिपोर्ट को मानें तो साल 2021 में हिंदी में इंटरनेट उपयोग करने वाले अंग्रेजी में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों से अधिक हो जाएंगे। एक अनुमान के मुताबिक 20.1 करोड़ लोग हिंदी का उपयोग करने लगेंगे। गूगल के अनुसार हिंदी में सामग्री पढ़ने वाले हर वर्ष 94 फीसदी बढ़ रहे हैं, जबकि अंग्रेजी में 17 फीसदी है।



सरकारी कामकाज के लिए 2016 तक 2.4 करोड़ लोग हिंदी का इस्तेमाल करते थे जो 2021 में 9.4 करोड़ हो जाएंगे। 2016 में डिजिटल माध्यम में हिंदी समाचार पढ़ने वालों की संख्या 5.5 करोड़ थी। जो 2021 में बढ़कर 14.4 करोड़ होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed