फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   hike in price of petrol and diesel in Pakistan

पाकिस्तानी जनता को लगा तगड़ा झटका, 108 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का दाम

Sun, 05 May 2019 11:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 05 May 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
hike in price of petrol and diesel in Pakistan

14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान महंगाई की मार झेल रहा है। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में जहां भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे, वहीं इस हमले से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गई है। मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा छीनने से और भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात होने वाले सभी सामानों पर सीमा शुल्क 200 फीसदी बढ़ाने से पड़ोसी मुल्क को झटका लगा था। भारत के इस कदम के बाद से ही पाकिस्तान में टमाटर के भाव बहुत बढ़ गए थे। सिर्फ टमाटर ही नहीं, बल्कि दूध की कीमतों में भी काफी इजाफा हुआ था। अब जनता पर महंगे पेट्रोल और डीजल की मार पड़ रही है।

विज्ञापन

इतनी बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें

दरअसल पाकिस्तान की आर्थिक समन्वय समिति (ECC) ने पेट्रोल की कीमतों में नौ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत पहले 99 रुपये थी और अब यह बढ़कर 108 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं डीजल की बात करें तो एक लीटर डीजल के दाम में 4.89 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही केरोसिन के दामों में 7.46 रुपये प्रति लीटर तक की प्रस्तावित वृद्धि को मंजूरी दे दी गई है। पाकिस्तान में एक लीटर दूध की कीमत 180 रुपये तक पहुंच गई थी। वहीं टमाटर का भाव 100 रुपये प्रति किलो हो गया था।

विज्ञापन

14 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी का था प्रस्ताव

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे इजाफे की वजह से बढ़ोतरी का ये फैसला लिया गया। ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ने पेट्रोल की कीमतों में 14 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि करने की सिफारिश की थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस मामले को आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) के पास भेजा था, जिसके बाद नौ रुपये की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

hike in price of petrol and diesel in Pakistan

पाक सरकार ने केंद्रीय बैंक गवर्नर को दिखाया था बाहर का रास्ता

दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान की हालत लगातार कमजोर होती जा रही है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से आर्थिक मदद के लिए बातचीत जारी रहने के बीच इमरान खान सरकार ने अपने दो बड़े अधिकारियों को पद से हटा दिया था। इमरान सरकार ने पाकिस्तान की केंद्रीय बैंक, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर को पद से हटा दिया था। इसके साथ ही सरकार ने फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू को भी कार्यमुक्त कर दिया था। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

लगातार बढ़ रहा है कर्ज का बोझ

पाकिस्तान पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं विदेशी भुगतान के लिए धन की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान ने राहत पैकेज के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के प्रतिनिधिमंडल के साथ तकनीकी रूप की चर्चा शुरू की है। बैंक के प्रतिनिधियों और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच यह वार्ता करीब एक सप्ताह तक चलेगी। आईएमएफ से पाकिस्तान लगभग आठ अरब डॉलर के कोश की मांग कर रहा है। पाकिस्तान भुगतान संतुलन के संकट से जूझ रहा है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था के डगमगाने का खतरा है।

सोमवार को आई थी टीम

आईएमएफ की तकनीकि टीम सोमवार को इस्लामाबाद पहुंची थी। यह टीम पाकिस्तान को 800 करोड़ डॉलर की मदद देने पर विचार करने के लिए आई है। हालांकि पाकिस्तान को चीन सहित मित्र देशों से 910 करोड़ डॉलर की मदद मिल चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed