फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Highway Minister Niting Gadkari Organic Farming Gadkari Secrets News Gadkari Vlog

Nitin Gadkari: हाईवे के लिए गडकरी ने तुड़वा दिया था अपने ससुर का घर, ऑर्गेनिक खेती के बारे में भी किए खुलासे

Sat, 03 Jan 2026 03:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 03 Jan 2026 03:05 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अक्सर में सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वे एक वीडियो ब्लॉग में आए। उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं, जिनके बारे में अब तक उन्होंने कभी खुलासा नहीं किया था।

विज्ञापन
Highway Minister Niting Gadkari Organic Farming Gadkari Secrets News Gadkari Vlog
नितिन गडकरी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली में अपने सरकारी आवास परिसर में भी छोटे आकार में खेती करते हैं। यहां वे मिर्चियां वगैरह उगाते हैं। साथ ही उनकी पत्नी महाराष्ट्र में ऑर्गेनिक खेती करती हैं। गडकरी ने फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान के वीडियो ब्लॉग में इन सब बातों के बारे में बताया।

विज्ञापन

एक किलो का बैंगन, एक किलो का प्याज

गडकरी ने बताया कि उनकी पत्नी महाराष्ट्र में जो ऑर्गेनिक खेती करती हैं, उसमें एक किलो के बैंगन और एक किलो के प्याज की पैदावार हुई है। वहां ऑर्गेनिक सब्जियां, अरहर की दाल और चने की दाल भी उगाते हैं। खेती में AI का इस्तेमाल किया जाता है। गूगल-माइक्रोसॉफ्ट की मदद से खेती की सैटैलाइट तस्वीर निकालते हैं। उस हिसाब से सिंचाई करते हैं। उन्होंने बताया कि हम अपने सरकारी बंगले के परिसर में भी खेती करते हैं और मिर्ची वगैरह उगाते हैं। बंगले पर 15-17 मोर कुछ न कुछ खाने के लिए आते हैं। सोनिया गांधी उनकी पड़ोसी हैं। दूसरी तरफ मनमोहन सिंह का बंगला था। 

विज्ञापन

राजनीतिक विरासत पर कार्यकर्ताओं का हक

गडकरी ने बताया कि हमारी जिंदगी मध्यमवर्गीय परिवार की सामान्य जिंदगी है। हमारा मानना है कि भगवान ने हमें जो दिया है, वह हमारी हैसियत से ज्यादा है। हम उसी में खुश रहते हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते कभी-कभी नागपुर में पांच हजार लोग भी मिलने के लिए आते हैं। हम आखिरी व्यक्ति से भी मिलते हैं, भले ही आधा मिनट बात हो। उन्होंने कहा, ''मैंने बेटे से भी कहा है कि जिन कार्यकर्ताओं ने मुझे बड़ा बनाया है, मेरी राजनीतिक विरासत पर उनका अधिकार है। मेरा बाकी सब कुछ उनका है, लेकिन मेरी राजनीतिक विरासत मेरे कार्यकर्ताओं की है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

जब ससुर का घर तोड़ना पड़ा

पॉडकास्ट में गडकरी की पत्नी ने बताया कि हाईवे बनाने के लिए एक बार उनके मायके का घर चला गया था। इस बात पर गडकरी ने आगे कहा कि हां, इनके पिताजी का घर तोड़ना पड़ा था। चूने की रेखा डाली और पूरा घर तोड़ना पड़ा। बदले में कुछ मुआवजा दिया गया।

15 दिन में दिल्ली से देहरादून फ्लाइट का अर्थ नहीं रहेगा

गडकरी ने कहा कि अगले 15 दिन में दिल्ली से देहरादून फ्लाइट तो बंद हो जाएगी क्योंकि दो घंटे में लोग यह दूरी सड़क से ही तय कर सकेंगे। हाईवे बनकर तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed