फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   highest price of crude oil in last five months, can create problem for government

पांच महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल, चुनाव से पहले सरकार के लिए बन सकता है मुसीबत

Tue, 09 Apr 2019 10:05 AM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Tue, 09 Apr 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
highest price of crude oil in last five months, can create problem for government
crude oil

भारत के लिए कच्चे तेल की कीमत काफी अहमियत रखती है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार चौथे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। कच्चे तेल का दाम पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। लगातार हो रहे इजाफे से देश में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा। तेल के बढ़े हुए दाम ना सिर्फ जनता बल्कि सरकार के लिए भी बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।

विज्ञापन


तेल के दाम में आई तेजी से घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर भी कच्चे तेल के सौदों में उछाल दर्ज किया गया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें करीब पांच महीने के ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। तेल के दाम में तेजी का सबसे बुरा असर बांड मार्केट पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों ने 4 अप्रैल के बाद से अब तक 78 करोड़ के बांड बेचे हैं। 

विज्ञापन

सरकार के लिए मुसीबत बन सकता है कच्चा तेल

पिछले एक महीने में कच्चे तेल के दाम में 7.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जिससे भारत को आयात पर अधिक डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में तेल की कीमत में हो रहा इजाफा सरकार के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बता दें कि भारत 75 फीसदी से अधिक कच्चे तेल की जरूरत आयात से पूरी करता है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में डिलीवरी के लिए कच्चे तेल का भाव 52 डॉलर या 1.19 फीसदी की तेजी के साथ 4,414 रुपये प्रति बैरल रहा।

महंगा होगा पेट्रोल और डीजल

क्रूड ऑयल के दाम में हो रहे इजाफे से पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि मंगलवार को देश के चार देश के चार महानगरों में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.80, 74.82, 78.37 और 75.56 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है।



मंगलवार को नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.11, 67.85, 69.19 और 69.80 रुपये प्रति लीटर। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमत में हो रही बढ़ोतरी की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed