फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Highest Earning Celebrity of World Taylor Swift and Kylie Jenner accouding to Forbes

विश्व में सबसे ज्यादा पैसा कमाती हैं ये सेलिब्रिटी, कुछ ऐसी है इनकी लग्जरी लाइफ

Sun, 18 Aug 2019 10:01 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 18 Aug 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Highest Earning Celebrity of World Taylor Swift and Kylie Jenner accouding to Forbes
टेलर स्विफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले ग्लोबल सेलेब्स की सूची जारी की थी। जून 2018 से जून 2019 के बीच सबसे ज्यादा कमाई करने की सूची में टॉप 10 सेलिब्रिटी में दो महिलाएं शामिल हैं। खास बात ये है कि इन महिलाओं को पहला और दूसरा स्थान मिला है। इस सूची में पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट पहले स्थान पर हैं। 

विज्ञापन


स्विफ्ट ने यह जगह काइली जेनर, ग्लोबल स्टार लिओनल मैसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार, जेके रोलिंग और हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन जैसे सितारों को पीछे छोड़ते हुए बनाई है। टेलर स्विफ्ट के बाद 'हाइएस्ट पेड सेलिब्रिटी' की सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिकी रियलिटी स्टार और मॉडल काइली जेनर हैं। 

विज्ञापन

सभी सितारों को टेलर स्विफ्ट ने छोड़ा पीछे

फोर्ब्स द्वारा जारी की गई 'हाइएस्ट पेड सेलिब्रिटी' की सूची में पहले स्थान पर काबिज होने के बाद टेलर स्विफ्ट नंबर वन सेलेब बन चुकी हैं। स्विफ्ट का पिछले वर्ष का रेप्युटेशन स्टेडियम टूर अमेरिका में अब तक का सबसे ज्यादा कमाई वाला शो बन चुका है। इस शो के जरिए उन्होंने 1,897 करोड़ रुपये कमाए थे। खास बात ये है कि जब स्विफ्ट ने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उनके पहले म्यूजिक एलबम को ही रिकॉर्ड 79 घंटों में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। उनका यह पहला एलबम बिलबोर्ड हॉट-100 में दूसरे नंबर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्विफ्ट के पास है इतनी संपत्ति

  • स्विफ्ट के पास 600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की स्थाई संपत्ति है। 
  • इसके अतिरिक्त उनके पास चार अलग-अलग स्टेट में आठ से ज्यादा संपत्तियां भी हैं। 
  • पैसा निवेश करने के मामले में भी टेलर पीछे नहीं हैं। टेलर ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा रीयल एस्टेट में निवेश कर रखा है। 
  • वर्ष 2015-16 के दौरान उनके एलबम की 17 करोड़ से ज्यादा कॉपियां बिकीं। इस दौरान टेलर ने हर दिन करीब 70 करोड़ रुपये कमाए थे। टेलर ने निजी उपयोग के लिए दो फैल्कन 900 विमान रखे हुए हैं। प्रति विमान की कीमत करीब 356 करोड़ रुपये है। 

इतना ही नहीं, महज 15 की उम्र में उन्होंने सोनी प्रोडक्शन के साथ गीतकार के रूप में एक डील साइन की थी। डील साइन करने के बाद वह सोनी द्वारा साइन की गईं अब तक की सबसे युवा सेलिब्रिटी बनीं।

डाइट कोक की ब्रैंड एंबेस्डर हैं टेलर स्विफ्ट 

इतना ही नहीं, स्विफ्ट लगातार छह सालों से डाइट कोक की ब्रैंड एंबेस्डर हैं। वे एपल समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा इंटरनेशनल ब्रैंड को एंडोर्स करती हैं।

यह भी पढ़ें: इन आसान तरीकों को अपनाकर आप भी बन सकते हैं मालामाल, नहीं होगी पैसों की कमी

सामाजिक कार्यों में सक्रिय

सामाजिक कार्यों में भी टेलर बखूबी से हिस्सा लेती हैं। 

  • आप ये सुनकर हैरान होंगे कि अपने 24वें जन्मदिन पर टेलर ने करीब 80 लाख रुपये का दान दिया था। हालांकि यह रकम उनके लिए बहुत बड़ी नहीं है। 
  • लुसियाना बाढ़ से उत्पन्न हुई राष्ट्रीय आपदा के दौरान भी उन्होंने आठ करोड़ रुपये दान में दिए थे। 
  • नेशविले बाढ़ राहत केंद्र को भी उन्होंने चार करोड़ रुपये की राशि दी थी और सात करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर उन्होंने उनकी सहायता की थी। 
  • संगीत की सेवा के लिए उन्होंने काउंट्री म्यूजिक हॉल को 28 करोड़ रुपये दिए थे। 
  • इसके अतिरिक्त उन्होंने न्यूयॉर्क पब्लिक स्कूल में चार करोड़ रुपये की राशि गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए दान किए।

Highest Earning Celebrity of World Taylor Swift and Kylie Jenner accouding to Forbes
काइली जेनर - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे स्थान पर काइली जेनर

टेलर स्विफ्ट के बाद फोर्ब्स की हाइएस्ट पेड सेलिब्रिटी की सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिकी रियलिटी स्टार और मॉडल काइली जेनर हैं। काइली ने अपनी बहन के साथ मिलकर एक कॉस्मेटिक रेंज भी लॉन्च किया है, जो काफी चर्चित है। आप ये जानकर हैरान होंगे कि काइली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 7.20 करोड़ रुपये लेती हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट से मोटी कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज की सूची में काइली शीर्ष पर हैं। 

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग के 'धमकीभरे' नोटिस से न हों परेशान, नियम में हुआ ये बदलाव

आधिकारिक तौर पर नहीं की शादी

काइली अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आधिकारिक तौर पर तो काइली जेनर ने शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया था। वे ट्रेविस स्कॉट नाम के चर्चित अमेरिक रैपर के साथ रिलेशन में रह रही हैं। 

काइली की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। इस बात का अमुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके फैंस सोशल मीडिया पर ‘GoFundMe campaign’ चलाते हैं। इस कैंपेन के माध्यम से उनके फैंस काइली के सम्मान में उन्हें पैसे दान देने की अपील करते हैं। 

यह भी पढ़ें: अब पैसों की न करें फिक्र, घर पर ये सात बिजनेस खोलकर होगी मोटी कमाई    

ऐसी है काइली की लग्जरी लाइफ

  • काइली ने 41 करोड़ रेनोवेशन पर खर्च करके अपने घर को एक लग्जरी विला में तब्दील किया था। 
  • छह बेडरूम वाला काइली का यह विला एक खूबसूरत पहाड़ी पर बसा है। 
  • काइली अपने प्राइवेट जेट से ही घूमना पसंद करती हैं। लास एंजिलिस से लंदन तक के उनके एक बार के सफर का खर्च ही करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा होता है।
  • अपने प्राइवेट जेट तक जाने के लिए वे अपनी 2.2 करोड़ रुपये की फेरारी का इस्तेमाल करती हैं। 
  • उनके पास 2.79 करोड़ रुपये की एक लेंबोर्गिनी कार है। 
  • इसके अतिरिक्त उनके पास कई कीमती कारें हैं। इनमें ऑडी, टेस्ला, मर्सिडीज बेंज, रेंजरोवर जैसे ब्रैंड शामिल हैं।
  • काइली अपने लिप फिलर पर प्रति वर्ष 4.8 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करती हैं। सर्जरी के जरिए इस लिप फिलर का खर्च करीब 22 लाख रुपये बैठता है। 
  • काइली बर्किन बैग्स इस्तेमाल करती हैं, जिनकी कीमत करीब 1.4 करोड़ है। 
  • काइली सिर्फ डिजाइनर्स से तैयार करवाई गई ड्रेसेज ही पहनती हैं। 
  • उन्हें डिजाइनर जूतों का भी काफी शौक है। वे सिर्फ इंटरनेशनल ब्रैंड के ही जूते पहनती हैं। 

यह भी पढ़ें: बंपर कमाई के लिए घर पर खोलें पोस्ट ऑफिस, बस करना होगा ये छोटा सा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed