फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Healthcare sector to contribute more than 25 billion Dollor to GDP with AI help

Report: AI की मदद से GDP में 25-30 अरब डॉलर का योगदान देगा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र, उपचार के बेहतर होंगे परिणाम

Fri, 28 Feb 2025 07:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 07:28 AM IST
सार

डेलॉय ने एक रिपोर्ट में कहा, भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एआई अपनाने की दर बढ़कर 40 फीसदी फीसदी से अधिक हो गई है। इसके साथ ही यह एफएमसीजी (30 फीसदी) और विनिर्माण (25 फीसदी) जैसे क्षेत्रों से आगे निकल गई है।
 

विज्ञापन
Healthcare sector to contribute more than 25 billion Dollor to GDP with AI help
एआई - फोटो : Freepik

विस्तार

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल से 2025 तक भारत की जीडीपी में 25-30 अरब डॉलर का योगदान करेगी। साथ ही, इससे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, डायग्नोस्टिक्स और उपचार के परिणाम बेहतर होंगे। डेलॉय ने एक रिपोर्ट में कहा, भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एआई अपनाने की दर बढ़कर 40 फीसदी फीसदी से अधिक हो गई है। इसके साथ ही यह एफएमसीजी (30 फीसदी) और विनिर्माण (25 फीसदी) जैसे क्षेत्रों से आगे निकल गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया एआई मिशन और डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन एक्ट-2023 जैसी सरकार समर्थित पहल डिजिटल रूप से सशक्त स्वास्थ्य देखभाल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। 
विज्ञापन


भारत में वैश्विक लीडर बनने की क्षमता
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की सर्जिकल खपत और डिस्पोजेबल निर्यात 2022-23 में बढ़कर 1.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह आंकड़ा वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल बाजार में भारत की बढ़ती क्षमता और उपस्थिति को दर्शाता है। हालांकि, अपनी पूरी क्षमता के लिए स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को नियामकीय, श्रमबल प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे की सीमाओं जैसी चुनौतियों से पार पाना होगा। लक्षित निवेश और केंद्रित नीतिगत प्रगति के साथ भारत एआई संचालित स्वास्थ्य देखभाल में वैश्विक लीडर बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से बढ़ रहा डिजिटल स्वास्थ्य सेवा तंत्र
डेलॉय इंडिया लाइफ साइंसेज एवं हेल्थकेयर इंडस्ट्री के लीडर जयदीप घोष ने कहा, भारत का डिजिटल स्वास्थ्य सेवा तंत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें एआई संचालित डायग्नोस्टिक्स, मेडटेक इनोवेशन और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड रोगी देखभाल में बदलाव ला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed