फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC Q4 Results Profit rises 16pc YoY to Rs 3700 crore firm declares Rs 30 dividend

HDFC Q4 Results: एचडीएफसी लिमिटेड को 3700 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, पिछले साल की तुलना में 16 फीसदी इजाफा

Mon, 02 May 2022 05:49 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 02 May 2022 05:49 PM IST
सार

एचडीएफसी लिमिटेड को चौथी तिमाही में 3,700 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। ये पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 16 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा मार्च तिमाही में ब्याज से होने वाली आय 4601 करोड़ रुपये रही, जो 2020-21 की चौथी तिमाही के मुकाबले 14 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
HDFC Q4 Results Profit rises 16pc YoY to Rs 3700 crore firm declares Rs 30 dividend
एचडीएफसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचडीएफसी लिमिटेड ने सोमवार को मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। इस तिमाही में कंपनी को 3,700 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। बता दें कि यह एक साल पहले की अवधि के 3,180 करोड़ रुपये से 16 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी किए गए नतीजों के मुताबिक, मार्च तिमाही में ब्याज से होने वाली आय 4601 करोड़ रुपये रही, जो 2020-21 की चौथी तिमाही के मुकाबले 14 फीसदी अधिक है। इसके अलावा इस अवधि तक प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) पिछले वर्ष के 5.69 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 6.53 लाख करोड़ रुपये थी। कुल एयूएम में 15 फीसदी, जबकि एयूएम के आधार पर पर्सनल लोन बुक में वृद्धि 17 फीसदी रही। 
विज्ञापन


अपने तिमाही परिणामों की घोषणा करते हुए एचडीएफसी लिमिटेड की ओर से हर शेयर पर डिविडेंड देने की बात भी कही गई। बोर्ड ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त वर्ष के लिए 30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है। गौरतलब है कि यह डिविडेंड पिछले साल के मुकाबले सात फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed