फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC-HDFC Bank merger to be effective July 1, HDFC to be delisted on July 13

HDFC Merger: एक जुलाई से प्रभावी होगा HDFC और HDFC बैंक का विलय, जानें 13 जुलाई से क्या बदलने वाला है

Tue, 27 Jun 2023 05:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 27 Jun 2023 05:20 PM IST
सार

HDFC Merger: एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल 4 अप्रैल को लगभग 40 अरब डॉलर के सौदे में सबसे बड़े घरेलू बंधक ऋणदाता का अधिग्रहण करने पर सहमति व्यक्त की थी। प्रस्तावित इकाई का संयुक्त परिसंपत्ति आधार करीब 18 लाख करोड़ रुपये होगा।

विज्ञापन
HDFC-HDFC Bank merger to be effective July 1, HDFC to be delisted on July 13
एचडीएफसी बैंक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाऊसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन दीपक पारेख ने मंगलवार को कहा कि निगम का एचडीएफसी बैंक के साथ विलय एक जुलाई से प्रभावी होगा। पारेख ने कहा कि एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के निदेशक मंडल की बैठक 30 जून को बाजार बंद होने के बाद होगी। इस बैठक में विलय पर औपचारिक निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


एचडीएफसी के वाइस चेयरमैन और सीईओ केकी मिस्त्री ने कहा कि कंपनी के शेयर की डीलिस्टिंग 13 जुलाई से प्रभावी होगी और 17 जुलाई से इश्यू किए गए नए शेयरों का एचडीएफसी बैंक के तहत कारोबार शुरू होगा।
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल 4 अप्रैल को लगभग 40 अरब डॉलर के सौदे में सबसे बड़े घरेलू बंधक ऋणदाता का अधिग्रहण करने पर सहमति व्यक्त की थी। प्रस्तावित इकाई का संयुक्त परिसंपत्ति आधार करीब 18 लाख करोड़ रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचडीएफसी के शेयरधारकों को प्रत्येक 42 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 25 शेयर मिलेंगे

इस सौदे के प्रभावी होने के बाद एचडीएफसी बैंक में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी सार्वजनिक शेयरधारकों की होगी और एचडीएफसी के मौजूदा शेयरधारकों के पास बैंक की 41 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। प्रत्येक एचडीएफसी शेयरधारक को प्रत्येक 42 शेयरों के लिए एचडीएफसी बैंक के 25 शेयर मिलेंगे। माना जा रहा है कि एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय के बाद एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख अपना पद छोड़ देंगे। वहीं,  केकी मिस्त्री और रेणु कर्नाड एचडीएफसी बैंक के बोर्ड में शामिल होंगी। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का विलय भारतीय वित्तीय संस्थानों के इतिहास में एक युग के अंत जैसा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed