{"_id":"624d7aadf3854d14564bb677","slug":"hdfc-bank-hikes-fd-interest-rates-of-these-tenures-know-all-about-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों को तोहफा: एचडीएफसी बैंक ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाईं, यहां जानें कितना होगा फायदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ग्राहकों को तोहफा: एचडीएफसी बैंक ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाईं, यहां जानें कितना होगा फायदा
Wed, 06 Apr 2022 05:04 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 06 Apr 2022 05:04 PM IST
सार
एचडीएफसी बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की जमा राशि वाली एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाने का एलान किया है। बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, नई दरें बुधवार छह अप्रैल से लागू हो गई हैं। इनमें 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
HDFC Bank
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बुधवार को बैंक ने एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर मिलने वाली अपनी ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। दो करोड़ रुपये से कम की जमा राशि वाली एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाने का एलान किया गया है। बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, नई दरें बुधवार छह अप्रैल से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
इस बीच आपको बता दें कि एचडीएफसी की ओर से कुछ चुनिंदा अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। नए बदलाव के साथ एचडीएफसी बैंक ने एक साल की एफडी पर ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इस पर अब तक पांच फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता था, जो कि 5.10 फीसदी कर दिया गया है। इसी तरह से एक साल एक दिन से दो साल की एफडी पर ब्याज दरों में भी इतनी ही बढ़ोतरी की गई है और ये भी पांच फीसदी से बढ़कर 5.10 फीसदी कर दी गई है।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक इसके अलावा पांच साल की अवधि के लिए पांच करोड़ रुपये से कम के सावधि जमा वाले सीनियर सिटीजन को 25 आधार अंक प्रीमियम का भुगतान करता रहेगा। बता दें कि सीनियर सिटीजन के लिए पांच करोड़ रुपये से कम और पांच साल की अवधि वाली एफडी पर 50 बेसिस प्वाइंट का प्रीमियम दिया जाता था, इस पर अतिरिक्त 25 बेसिस प्वाइंट अतिरिक्त देना जारी रखने का एलान किया गया है। गौरतलब है कि फरवरी में बैंक ने एक साल की एफडी पर ब्याज दर को 10 बेसिस पॉइंट बढ़ाते हुए 4.9 प्रतिशत से बढ़ाकर पांच फीसदी किया था। इसके साथ ही तीन साल से पांच साल की एफडी पर ब्याज दर को पांच बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.40 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.45 प्रतिशत कर दिया गया था।
विज्ञापन