फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   H-1B US Visa Row after Trump strict approach companies planning for India work will now shift know details

H-1B US Visa Row: ट्रंप की सख्ती का असर, भारत का रुख करने की तैयारी में कंपनियां; अब US से भारत शिफ्ट होगा काम

Wed, 01 Oct 2025 01:59 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 01 Oct 2025 01:59 AM IST
सार

H-1B US Visa Row: एच-1बी वीजा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्ती का असर दिखने लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी कंपनियां भारत का रुख करने की तैयारी में हैं। इससे अब बड़े पैमाने पर कंपनियों का काम US से भारत शिफ्ट हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि देश अब रणनीतिक गढ़ बनने के साथ-साथ वैश्विक नवाचार का केंद्र भी बन सकता है। पढ़िए ये रिपोर्ट

विज्ञापन
H-1B US Visa Row after Trump strict approach companies planning for India work will now shift know details
एच-1बी वीजा को लेकर ट्रंप की सख्ती से अमेरिकी कंपनियों पर असर (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा पर शुल्क बढ़ाने के बाद अमेरिकी कंपनियां भारत पर अपना दांव लगा रही हैं। अमेरिकी कंपनियां अपना अधिकतर काम भारत स्थानांतरित करने पर विचार कर रही हैं। उद्योग जगत के विशेषज्ञों के मुताबिक इससे भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) की अभूतपूर्व वृद्धि होगी। ये केंद्र अब मात्र तकनीकी बैकअप से कहीं आगे बढ़कर, वैश्विक नवाचार और रणनीतिक संचालन का केंद्र बनेंगे।

विज्ञापन


वीजा शुल्क वृद्धि के बाद अमेरिका में कुशल प्रतिभा को बनाए रखना महंगा और जटिल हो गया है। डेलॉइट इंडिया के पार्टनर, रोहन लोबो के अनुसार, कई अमेरिकी फर्मों ने अपनी श्रम रणनीति का पुनर्मूल्यांकन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जीसीसी इस समय के लिए अद्वितीय रूप से अनुकूल हैं, क्योंकि वे कंपनियों को महत्वपूर्ण कार्यों को आउटसोर्स करने के बजाय, अपने ही इन-हाउस इंजन के माध्यम से भारत में स्थानांतरित करने का लचीलापन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन


भारत में 100 अरब डॉलर के जीसीसी बाजार के अनुमान को पूरा करने में मदद
विशेषज्ञों की उम्मीद है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), उत्पाद विकास, साइबर सुरक्षा और डाटा एनालिटिक्स जैसे उच्च-मूल्य वाले, गोपनीय और रणनीतिक कार्य अब भारत स्थित जीसीसी को सौंप दिए जाएंगे। एएनएसआर के संस्थापक, ललित आहूजा ने इस प्रक्रिया को गोल्ड रश बताया, जिसमें तत्काल कार्रवाई की भावना है और यह भारत के सौ अरब डॉलर के जीसीसी बाजार के अनुमान को तेजी से पूरा करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बनेगा वैश्विक प्रतिभा का नया ठिकाना
भारत वर्तमान में दुनिया के 1,700 से अधिक जीसीसी की मेजबानी करता है, जो इसे वैश्विक नवाचार के मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान देता है। भारत धीरे धीरे वैश्विक प्रतिभा का नया ठिकाना बनता जा रहा है। कोरोना महामारी ने यह भी सिद्ध कर दिया है कि प्रमुख तकनीकी और अनुसंधान कार्य दुनिया के किसी भी कोने से कुशलता से किए जा सकते हैं।


ये भी पढ़ें- Gaza Peace Plan: ट्रंप की शांति योजना में क्या खास, गाजा को कौन चलाएगा? किसके लिए कितना हितकारी है प्रस्ताव

विदेशों में आउटसोर्सिंग पर 25% टैक्स
कॉग्निजेंट इंडिया के पूर्व एमडी, रामकुमार राममूर्ति ने इसे कुछ मामलों में चरम ऑफशोरिंग की ओर रुझान बताया। हालांकि, इस सकारात्मक लहर के बीच अमेरिका में प्रस्तावित हायर एक्ट एक बड़ी चुनौती है। इसके तहत, विदेशों में आउटसोर्सिंग पर 25% टैक्स लग सकता है। नोमुरा विश्लेषकों का कहना है कि यह प्रस्तावित कर भारत के 283-अरब डॉलर के आईटी उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा बन सकता है, जिससे भारत के सेवा निर्यात की लागत प्रतिस्पर्धात्मकता कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed