फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gujarat beats one crore investors, Maharashtra and UP become third state

Share Market: महाराष्ट्र व यूपी के बाद अब गुजरात ने भी पार किया एक करोड़ निवेशकों का आंकड़ा, जानें इस बारे में

Thu, 03 Jul 2025 12:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 03 Jul 2025 12:37 PM IST
सार

भारतीय शेयर बाजार में पंजीकृत निवेशकों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। निफ्टी के आंकड़ों के महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बाद अब गुजरात पंजीकृत निवेशक में एक करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है। मई 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार भारत में पंजीकृत निवेशकों की कुल संख्या 11.5 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन
Gujarat beats one crore investors, Maharashtra and UP become third state
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में शेयर बाजारों से जुड़ने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुजरात अब पंजीकृत निवेशकों में एक करोड़ का आंकड़ा पर करने वाला तीसरा राज्य बन गया है। नेशनल स्टॉक एकस्चेंज के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PMI: सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर नए कारोबार में तेजी के कारण जून में 10 महीने के उच्च स्तर पर, पीएमआई से पुष्टि

विज्ञापन

तीन राज्यों का कुल निवेशक आधार में 36% योगदान 

निफ्टी ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बाद गुजरात ने इस आंकड़े को पार किया है। इन तीन राज्यों का देश के कुल निवेशक आधार में 36 प्रतिशत योगदान है। यह भारत की बढ़ती इक्विटी भागीदारी को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मई 2025 तक 11.5 करोड़ हैं कुल पंजीकृत निवेशक

मई 2025 तक एनएसई के आंकड़ों से पता चला कि भारत में पंजीकृत निवेशकों की कुल संख्या 11.5 करोड़ के करीब पहुंच गई है। अकेले मई महीने में 11 लाख से अधिक नए निवेशक जुड़े। यह 9 प्रतिशत की मासिक वृद्धि को दर्शाता है, जो नए पंजीकरण में लगातार चार महीनों की गिरावट के बाद मजबूत उछाल का संकेत है। 

पंजीकृत निवेशकों में उत्तर भारत है नंबर वन


 

क्षेत्रवार बात करें तो उत्तर भारत 4.2 करोड़ पंजीकृत निवेशकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि पश्चिम भारत में 3.5 करोड़ निवेशक हैं। दक्षिण भारत में 2.4 करोड़ निवेशक हैं, जबकि पूर्वी भारत में 1.4 करोड़ निवेशक हैं।  पिछले 12 महीनों में उत्तर और पूर्वी भारत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। उत्तर भारत में 24 प्रतिशत और पूर्वी भारत में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं दक्षिण भारत में 22 प्रतिशत और पश्चिम भारत में 17 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। कुल मिलाकर विकास पैटर्न में वृद्धि हुई है।

मई 2025 के बाद से विकास दर धीमी 

फरवरी 2024 में 9 करोड़ निवेशकों के आंकड़े तक पहुंचने के बाद, हर पांच से छह महीने में एक करोड़ निवेशक जुड़े। अगस्त 2024 तक आंकड़ा 10 करोड़ पहुंच गया और जनवरी 2025 तक 11 करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि, फरवरी से मई 2025 तक के बाद के महीनों में विकास दर काफी धीमी हो गई। इसके बाद हर महीने औसतन 10.8 लाख नए निवेशक जुड़े। कैलेंडर वर्ष 2025 में देखे गए 19.3 लाख नए निवेशक जुड़ने के मासिक औसत की तुलना में इसमें काफी गिरावट आई। मंदी के बावजूद मई में हुई हालिया तेजी निवेशकों की नई रुचि का संकेत है। यह भारतीय पूंजी बाजारों में खुदरा भागीदारी के विस्तार को भी उजागर करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed