फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST revenue collection for April 2023 highest ever at Rs 1.87 lakh crore: Ministry of Finance

GST Collection: अप्रैल 2023 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा, अब तक का सर्वाधिक है यह आंकड़ा

Mon, 01 May 2023 09:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 01 May 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
GST revenue collection for April 2023 highest ever at Rs 1.87 lakh crore: Ministry of Finance
How To Identify Fake GST Bill - फोटो : Istock

अप्रैल 2023 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा जो अब तक का कर संग्रह का सर्वाधिक आंकड़ा है। वित्त मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के मुताबिक जीएसटी कलेक्शन अप्रैल महीने में 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा है जो अब तक का रिकॉर्ड है। इससे पहले मार्च 2023 में देश का जीएसटी कलेक्शन 1,60,122 करोड़ रुपये का रहा था। बीते वर्ष अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपये रहा था, यानी एक साल पहले के मुकाबले इस साल अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन में 19,495 करोड़ अधिक हुआ है। एक साल पहले की तुलना में इस वर्ष जीएसटी संग्रह में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल कलेक्शन का हाल 

वित्त मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने कुल जीएसटी संग्रह 1,87,035 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) की हिस्सेदारी 38,440 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) का 47,412 करोड़, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) का 89,158 करोड़ और उपकर का 12,025 करोड़ रुपये का योगदान रहा। आईजीएसटी में वस्तुओं के आयात से जुटाए गए 34,972 करोड़ रुपये भी शामिल है।

20 अप्रैल 2023 को हुआ सर्वाधिक जीएसटी कलेक्शन 

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में सर्वाधिक जीएसटी कलेक्शन 20 अप्रैल 2023 को हुआ। इस लिए 9.8 लाख लेनदेन के जरिए 68,228 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया गया।

विनिर्माण गतिविधियां चार महीने के शीर्ष पर

बेहतर अंतरराष्ट्रीय बिक्री, नए ऑर्डर में मजबूती और आपूर्ति शृंखला की स्थिति में सुधार से देश की विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां अप्रैल, 2023 में बढ़कर चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। सोमवार को जारी मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधन सूचकांक (पीएमआई) अप्रैल में बढ़कर 57.2 पर पहुंच गया। मार्च, 2023 में यह 56.4 रहा था। पीएमआई के आंकड़े बताते हैं कि समग्र परिचालन स्थितियों में लगातार 22वें महीने सुधार हुआ। पीएमआई का 50 से अधिक रहना गतिविधियों में विस्तार और इससे नीचे का आंकड़ा संकुचन का संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed