फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST Reforms Impact in UP benefits to small businesses in Bhadohi Moradabad Saharanpur Jaunpur like cities

GST Reforms Impact in UP: जीएसटी 2.0 से छोटे कारोबारियों को फायदा, भदोही, मुरादाबाद, सहारनपुर और जौनपुर तक लाभ

Fri, 03 Oct 2025 05:59 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 03 Oct 2025 05:59 AM IST
सार

GST Reforms Impact in UP: जीएसटी 2.0 यानी दरों में कटौती के बाद शुरू हुए बचत उत्सव से उत्तर प्रदेश के छोटे कारोबारियों को बड़े पैमाने पर फायदा होने के आसार हैं। आलम ये है कि जीएसटी कटौती का लाभ भदोही, मुरादाबाद, सहारनपुर और जौनपुर तक दिख रहा है। पढ़िए ये रिपोर्ट

विज्ञापन
GST Reforms Impact in UP benefits to small businesses in Bhadohi  Moradabad Saharanpur Jaunpur like cities
जीएसटी कटौती से कई छोटे शहरों में भी लाभ (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार ने उत्तर प्रदेश की विविध अर्थव्यवस्था को राहत दी है। इसमें जीआई-पंजीकृत कालीन, पीतल के बर्तन, जरदोजी, जूते, चीनी मिट्टी के उत्पादन, खेल के सामान और सीमेंट शामिल हैं। कम कर दरों से परिवारों की सामर्थ्य में सुधार होगा। कारीगरों पर कार्यशील पूंजी का दबाव कम होगा। इससे घरेलू तथा वैश्विक दोनों बाजारों में छोटी एवं मझोली (एमएसएमई) कंपनियों की प्रतिस्पर्धात्मकता मजबूत होगी।

विज्ञापन


जीएसटी में टैक्स की दरें कम होने से भदोही के कालीन, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन और सहारनपुर के लकड़ी के सामान के 6-7 प्रतिशत सस्ते होने की उम्मीद है। इससे निर्यात और लाखों कारीगरों के रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। भदोही, मिर्जापुर व जौनपुर क्षेत्र भारत के सबसे बड़े हाथ से बुने और कालीन क्लस्टर में से एक है।
विज्ञापन


जीएसटी दर 12 से घटाकर 5 प्रतिशत करने के बाद ये कालीन सस्ते हो गए हैं। कानपुर-आगरा क्षेत्र में 15 लाख श्रमिकों को रोजगार देने वाले चमड़ा और फुटवियर क्लस्टरों को भी जीएसटी दर में कटौती से लाभ मिलेगा। इससे एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार होगा और निर्यात में वृद्धि होगी। लकड़ी के खिलौने व शिल्प क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। ये पारिवारिक कारीगरों द्वारा संचालित है, जिनमें से कई अपने घरों से काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Inflation: चालू वित्त वर्ष में महंगाई दर RBI के अनुमान से भी कम रहने के आसार, SBI ने कहा- बेहतर कारकों से मदद


केवल वाराणसी व चित्रकूट के क्लस्टर लगभग 15,000-25,000 कारीगरों को रोजगार देते हैं। सहारनपुर में लकड़ी के काम और नक्काशी में लगे हजारों कारीगर रहते हैं। रामपुर भी इस पारंपरिक शिल्प नेटवर्क का हिस्सा है। ये क्लस्टर मेलों, धार्मिक खिलौनों और सजावट के माध्यम से मजबूत घरेलू मांग को पूरा करते हैं। इनसे यूरोप और खाड़ी देशों तक मामूली निर्यात भी होता है।

ये भी पढ़ें- Investment: उतार-चढ़ाव के बीच बड़ी कंपनियों से बेहतर रिटर्न; देश के माइक्रो-ड्रामा बाजार में भी अपार संभावनाएं

खिलौने और छोटे शिल्प होंगे सस्ते
जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत करने से खिलौने और छोटे शिल्प सस्ते होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय बाजारों में उनकी सामर्थ्य बढ़ेगी और कारीगरों को मशीन-निर्मित प्लास्टिक उत्पादों से प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी। मेरठ और मोदीनगर स्थित खेल सामग्री क्लस्टरों को भी लाभ होगा, जहां 30,000-35,000 श्रमिक छोटी इकाइयों, एमएसएमई और बड़े कारखानों में कार्यरत हैं। यह क्षेत्र घरेलू बाजार के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये मूल्य के क्रिकेट और हॉकी उपकरण बनाता है। इसे ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और मध्य पूर्व को भी निर्यात करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed