फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST officials break network of 46 fake firms

जीएसटी अधिकारियों ने तोड़ा 46 फर्जी फर्मों का नेटवर्क

Wed, 10 Feb 2021 07:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 10 Feb 2021 07:36 AM IST
विज्ञापन
GST officials break network of 46 fake firms
वस्तु एवं सेवा कर - फोटो : iStock

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि जीएसटी अधिकारियों ने 46 फर्जी फर्मों का एक नेटवर्क तोड़ने में सफलता हासिल की है। मंत्रालय के मुताबिक, इस नेटवर्क के जरिये फर्जी बिल बनाकर देने का काला कारोबार चलाया जा रहा था और अब तक 82.23 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल किया जा चुका है। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने कहा, व्यापक डाटा विश्लेषण के जरिये पूवी दिल्ली के जीएसटी अधिकारियों को इन 46 फर्जी फर्मों के नेटवर्क की पहचान करने और उनके काले धंधे की परतें उखाड़ने में मदद मिली। इन फर्मों को 2017 से संचालित किया जा रहा था और बहुत सारे लोगों को नकली बिलों के जरिये फर्जी आईटीसी का लाभ दिलाया जा चुका है। इन लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, जांच में सामने आया कि इन फर्मों और इस काले नेटवर्क पर अरविंद कुमार और उसके सहयोगियों का नियंत्रण है। अरविंद कुमार को 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, अरविंद के एक खास सहयोगी कमल सिंह सोलंकी ने भी फर्जी बिलों के इस रैकेट में शामिल होने की बात स्वीकार की है। कमल ने बताया है कि करीब 541.13 करोड़ रुपये के फर्जी बिल जारी किए जा चुके हैं, जिनसे 82.23 करोड़ रुपये का फर्जी आईटीसी वसूला जा चुका है। हालांकि आगे जांच में यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। कमल सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

--
दिल्ली जोन चार साल में पकड़ चुका है 3700 करोड़ की टैक्स चोरी 
मंत्रालय के मुताबिक, जीएसटी सेंट्रल टैक्स दिल्ली जोन साल 2017 में अपने गठन के बाद से अब तक 3791.65 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ चुका है। साथ ही इससे जुड़े मामलों में 21 लोगों को गिरफ्तार भी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed