फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST may be abolished on health insurance premium for senior citizens; Relief expected on term life insurance

GST: वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ बीमा प्रीमियम पर खत्म हो सकता है GST; टर्म लाइफ इंश्योरेंस पर राहत की उम्मीद

Wed, 23 Jul 2025 04:50 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 23 Jul 2025 04:50 AM IST
सार

जीएसटी परिषद लंबे समय से इस पर विचार कर रही है। टर्म लाइफ बीमा और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर फिलहाल 18 फीसदी जीएसटी लगता है। मंत्रियों की एक समिति ने सिफारिश की है कि टर्म लाइफ बीमा के प्रीमियम पर सभी पॉलिसीधारकों को जरूर राहत मिलनी चाहिए, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में राहत मिले।

विज्ञापन
GST may be abolished on health insurance premium for senior citizens; Relief expected on term life insurance
जीएसटी। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

जीएसटी के मोर्चे पर वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जीएसटी परिषद स्वास्थ्य बीमा और टर्म लाइफ बीमा प्रीमियम पर टैक्स हटाने की योजना बना रही है। मंत्रियों की एक समिति ने इन पर पूरी तरह से जीएसटी छूट देने का सुझाव दिया है। अगर ऐसा होता है तो इससे लाखों लोगों को बचत होगी। बुजुर्गों और मध्य वर्ग के बीच बीमा पहुंच बढ़ाने में मदद मिलगी।

विज्ञापन


दरअसल, जीएसटी परिषद लंबे समय से इस पर विचार कर रही है। टर्म लाइफ बीमा और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर फिलहाल 18 फीसदी जीएसटी लगता है। मंत्रियों की एक समिति ने सिफारिश की है कि टर्म लाइफ बीमा के प्रीमियम पर सभी पॉलिसीधारकों को जरूर राहत मिलनी चाहिए, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में राहत मिले।
विज्ञापन


इस कदम का समर्थन भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने भी किया है। उसका मानना है कि जीएसटी से बीमा की पहुंच प्रभावित हो रही है। ऐसे में जीएसटी परिषद की अगली बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जो संभवतः अगले संसद सत्र से पहले आयोजित की जाएगी। हालांकि, जीएसटी परिषद की बैठक को लेकर अभी कोई तारीख घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों को 9,000 रुपये तक की बचत
वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य बीमा के लिए अगर सालाना 50,000 रुपये का भुगतान करते हैं, तो उन्हें 18 फीसदी जीएसटी भी देना होता है। इस आधार पर अगर जीएसटी को हटाया जाता है, तो उन्हें 9,000 रुपये तक की बचत हो सकती है और ऐसी पॉलिसियों की कीमतों में भी कमी आ सकती है। 

पांच लाख तक का कवरेज करमुक्त
सूत्रों ने बताया, वरिष्ठ नागरिकों के अलावा अन्य लोगों के लिए भी पांच लाख रुपये तक के कवरेज वाली स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी पर भी जीएसटी खत्म किया जा सकता है। जीएसटी परिषद की होने वाली अगली बैठक में इस योजना पर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है।


केंद्र को सालाना 2,600 करोड़ का होगा घाटा
देश में बीमा की पहुंच बहुत कम है। 40 फीसदी से भी कम लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी है। इसकी पहुंच का दायरा बढ़ाने के लिए जीएसटी परिषद की अगली बैठक में अगर स्वास्थ्य और टर्म लाइफ बीमा प्रीमियम पर टैक्स हटाया जाता है, तो इससे केंद्र सरकार को हर साल 2,600 करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है। सरकार को स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी से सालाना 2,400 करोड़ रुपये कमाई होती है, जबकि टर्म लाइफ इंश्योरेंस से 200 करोड़ रुपये का टैक्स मिलता है। हालांकि, जीएसटी परिषद कर स्लैब में अन्य संशोधनों के जरिये होने वाले नुकसान की भरपाई का प्रस्ताव कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed