फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gst Intelligence Officers Busted Fraud 461 Fake Entities Involved in 863CR Itc Fraud

GST: जीएसटी अधिकारियों ने 863 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया, 461 फर्जी संस्थाएं शामिल, दो गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2023 04:48 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Jun 2023 04:48 AM IST
सार

वित्त मंत्रालय के अनुसार, जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की गुरुग्राम जोनल यूनिट ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जीएसटी यूनिट को एक तलाशी अभियान के दौरान फर्जी संस्थाओं के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी का पता चला।

विज्ञापन
Gst Intelligence Officers Busted Fraud 461 Fake Entities Involved in 863CR Itc Fraud
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग के खुफिया अधिकारियों ने 461 फर्जी संस्थाओं से जुड़े एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट ने 863 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी से ट्रांसफर किया था।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के अनुसार, जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की गुरुग्राम जोनल यूनिट ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जीएसटी यूनिट को एक तलाशी अभियान के दौरान फर्जी संस्थाओं के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान एक गोपनीय कार्यालय के जब्त किए गए लैपटॉप में बड़ी संख्या में जाली/मॉर्फ्ड/फर्जी सॉफ्ट कॉपी दस्तावेजों जैसे- रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि पाए गए। इन दस्तावेजों का उपयोग उनकी फर्जी कंपनियों को बनाने और संचालित करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो प्रमुख लोग गिरफ्तार
मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस कार्यालय से जब्त किए गए लैपटॉप, उपकरणों की फॉरेंसिक जांच से अंततः 863 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का पता चला, जिसमें 461 फर्जी कंपनियां शामिल थीं और दो प्रमुख लोगों को गिरफ्तार किया गया। मंत्रालय ने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट में धोखाधड़ी का मामला अंततः लौह और इस्पात क्षेत्र में पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed