{"_id":"652e97ba141c6035170e7726","slug":"govt-to-sell-up-to-7-stake-in-hudco-via-ofs-on-oct-18-19-likely-to-raise-1-100-crore-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"HUDCO: सरकार हुडको में अपनी सात प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी, 1100 करोड़ रुपये हासिल होने की है उम्मीद, ये है भाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
HUDCO: सरकार हुडको में अपनी सात प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी, 1100 करोड़ रुपये हासिल होने की है उम्मीद, ये है भाव
Tue, 17 Oct 2023 07:56 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 17 Oct 2023 07:56 PM IST
सार
HUDCO: सरकार को इस बिक्री से लगभग 1,100 करोड़ रुपये हासिल होने की उम्मीद है, कंपनी के कुल 14 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। ओएफएस के पहले दिन बिक्री के लिए कुल 7 करोड़ शेयरों की पेशकश की जाएगी, जो हुडको की कुल हिस्सेदारी का 3.5 प्रतिशत है।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : Pixabay
विस्तार
सरकार हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) में बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये अपनी सात प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। यह बिक्री 18 से 19 अक्तूबर के बीच की जाएगी। एक नियामकीय फाइलिंग में यह जानकारी दी गई है। इस पेशकश के लिए न्यूनतम मूल्य 79 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो 17 अक्तूबर को बीएसई पर कंपनी के शेयरों के बंद हुए भाव 89 रुपये के मुकाबले 12 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
सरकार को इस बिक्री से लगभग 1,100 करोड़ रुपये हासिल होने की उम्मीद है, कंपनी के कुल 14 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी।
ओएफएस के पहले दिन बिक्री के लिए कुल 7 करोड़ शेयरों की पेशकश की जाएगी, जो हुडको की कुल हिस्सेदारी का 3.5 प्रतिशत है। एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि बेस ऑफर के बाद अगले दिन ओवर सब्सक्रिप्शन विकल्प मिलेगा, इस ग्रीनशू विकल्प में भी 7 करोड़ शेयर यानी 3.5 प्रतिशत शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे।
विज्ञापन
इस पेशकश का पहला दिन खुदरा निवेशकों के लिए खुला रहेगा और इसके बाद दसरे दिन गैर-खुदरा निवेशकों को बोली लगाने की अनुमति होगी। एक्सचेंज फाइलिंग में स्पष्ट किया गया है कि इस ऑफर के लिए कोई रिटेल डिस्काउंट नहीं होगा।
विज्ञापन
एलारा सिक्योरिटीज (इंडिया), आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज और एसबीआईकैप सिक्योरिटीज को इस पेशकश के ब्रोकर की भूमिका निभाएं।