फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt to revoke ban on fintech firms LazyPay, Kissht payme to invest 200 cr

Fintech: लेजीपे और किश्त पर लगा प्रतिबंध हटा सकती है सरकार, पेमी ने किया 200 करोड़ निवेश का एलान

Fri, 10 Feb 2023 06:55 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 10 Feb 2023 06:55 PM IST
सार

Fintech:  सूत्रों के अनुसार सरकार लेजीपे और किश्त पर प्रतिबंध हटा देगी जो प्रतिबंधित वेबसाइटों और ऐप की सूची में शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
Govt to revoke ban on fintech firms LazyPay, Kissht payme to invest 200 cr
Fintech - फोटो : iStock

विस्तार

सरकार फिनटेक कंपनियों लेजीपे और किश्त पर लगाया गया प्रतिबंध इन कंपनियों की ओर से जरूरी दस्तावेज पेश करने के बाद हटा लेगी। सूत्रों के अनुसार सरकार लेजीपे और किश्त पर प्रतिबंध हटा देगी जो प्रतिबंधित वेबसाइटों और ऐप की सूची में शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। सरकार ने पिछले सप्ताह सट्टेबाजी, जुआ और अनधिकृत ऋण सेवा में शामिल होने के आरोप में 232 एप्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


फिनटेक कंपनी पेमी ने यमुना अथॉरिटी में  200 करोड़ निवेश के लिए किया समझौता 

फिनटेक के क्षेत्र में देश में तेजी से उभरते पेमी ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। एमओयू के तहत कंपनी यमुना अथॉरिटी में 200 करोड़ रूपये का निवेश करेगी। निवेश के जरिये करीब दो हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। फोकस प्रशिक्षण और स्किल विकसित करने के संसाधनों पर होगा।
विज्ञापन


समझौते पर बीते आठ फरवरी 2023 को हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर यूपी इनवेस्टर्स समिट के नोडल ऑफिसर व यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रीयल डेवलेपमेंट अथॉरिटी के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया व पेमी के निदेशक डायरेक्टर मानव मुंजाल व एचआर के वाइस प्रेसीडेंट विशाल रंजन मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed