फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt to move SC again to get funds from Sahara Group and repay investors

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए सरकार ने बताया ये प्लान, राज्यसभा में कही यह बात

Wed, 20 Dec 2023 04:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 20 Dec 2023 04:40 PM IST
सार

Sahara Refund: राज्यसभा में सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सहकारिता मंत्रालय ने निवेशकों के लिए एक पोर्टल शुरू किया है, जहां वे सोसाइटियों में फंसे अपने धन को प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वर्मा ने कहा कि तीन करोड़ निवेशकों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है और 80,000 करोड़ रुपये वापस मांगे हैं।

विज्ञापन
Govt to move SC again to get funds from Sahara Group and repay investors
सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल की लॉन्चिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह वह अन्य। - फोटो : Social Media

विस्तार

सहारा समूह से और धन हासिल करने और निवेशकों को लौटाने के लिए सरकार एक बार फिर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। सरकार ने राज्यसभा में यह बताते हुए कहा है कि तीन करोड़ निवेशकों ने कंपनी की सहकारी समितियों में फंसे 80,000 करोड़ रुपये के रिफंड की मांग की है।

विज्ञापन


राज्यसभा में सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सहकारिता मंत्रालय ने निवेशकों के लिए एक पोर्टल शुरू किया है, जहां वे सोसाइटियों में फंसे अपने धन को प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।वर्मा ने कहा कि तीन करोड़ निवेशकों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है और 80,000 करोड़ रुपये वापस मांगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमने 45 दिनों में निवेशकों का पैसा लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमें 5,000 करोड़ रुपये मिले हैं... हम सभी निवेशकों को भुगतान करने के लिए (सहारा समूह से) और धन प्राप्त करने के लिए फिर से शीर्ष अदालत जाएंगे। सहारा समूह के निवेशकों का एक-एक पैसा वापस किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि कई निवेशकों को उनका पैसा वापस मिल गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रक्रिया (पोर्टल पर) से गुजरने वाले सभी निवेशकों को उनका पैसा वापस मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम पहले छोटे निवेशकों को 10,000-10,000 रुपये की राशि लौटा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए आवास ऋण की सीमा ढाई गुना बढ़ाकर 32 लाख रुपये से 75 लाख रुपये कर दी गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed