{"_id":"6582cba75d032497690d9d49","slug":"govt-to-move-sc-again-to-get-funds-from-sahara-group-and-repay-investors-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sahara Refund: सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए सरकार ने बताया ये प्लान, राज्यसभा में कही यह बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sahara Refund: सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए सरकार ने बताया ये प्लान, राज्यसभा में कही यह बात
Wed, 20 Dec 2023 04:40 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 20 Dec 2023 04:40 PM IST
सार
Sahara Refund: राज्यसभा में सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सहकारिता मंत्रालय ने निवेशकों के लिए एक पोर्टल शुरू किया है, जहां वे सोसाइटियों में फंसे अपने धन को प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वर्मा ने कहा कि तीन करोड़ निवेशकों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है और 80,000 करोड़ रुपये वापस मांगे हैं।
विज्ञापन
सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल की लॉन्चिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह वह अन्य।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारा समूह से और धन हासिल करने और निवेशकों को लौटाने के लिए सरकार एक बार फिर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। सरकार ने राज्यसभा में यह बताते हुए कहा है कि तीन करोड़ निवेशकों ने कंपनी की सहकारी समितियों में फंसे 80,000 करोड़ रुपये के रिफंड की मांग की है।
विज्ञापन
राज्यसभा में सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सहकारिता मंत्रालय ने निवेशकों के लिए एक पोर्टल शुरू किया है, जहां वे सोसाइटियों में फंसे अपने धन को प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।वर्मा ने कहा कि तीन करोड़ निवेशकों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है और 80,000 करोड़ रुपये वापस मांगे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हमने 45 दिनों में निवेशकों का पैसा लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमें 5,000 करोड़ रुपये मिले हैं... हम सभी निवेशकों को भुगतान करने के लिए (सहारा समूह से) और धन प्राप्त करने के लिए फिर से शीर्ष अदालत जाएंगे। सहारा समूह के निवेशकों का एक-एक पैसा वापस किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि कई निवेशकों को उनका पैसा वापस मिल गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रक्रिया (पोर्टल पर) से गुजरने वाले सभी निवेशकों को उनका पैसा वापस मिल जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हम पहले छोटे निवेशकों को 10,000-10,000 रुपये की राशि लौटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए आवास ऋण की सीमा ढाई गुना बढ़ाकर 32 लाख रुपये से 75 लाख रुपये कर दी गई है।"