त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने दिया तोहफा, कम होंगी टीवी की कीमतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों से पहले वित्त मंत्रालय ने आम जनता के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ओपन सेल एलईडी टीवी पैनल पर आयात शुल्क शून्य कर दिया है। पहले ओपन सेल एलईडी टीवी पैनल पर पांच फीसदी आयात शुल्क लगता था, जो अब सरकार ने खत्म कर दिया है। सरकार की ओर से मंगलवार देर रात इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया।
टीवी प्रोडक्शन कॉस्ट होगा कम
बता दें कि ओपन सेल एलईडी टीवी पैनल टीवी उत्पादन में सबसे अहम पार्ट होता है। टीवी प्रोडक्शन कॉस्ट में इसका 65-70 फीसदी हिस्सा होता है। यानी अब ग्राहकों को सस्ते में टीवी सेट मिलेंगे।
मेक इन इंडिया मुहिम में मिलेगी मदद
भारत में टीवी की कुल बिक्री के 60-65 फीसदी टीवी देश में ही बनाएं जाते हैं। इनके उत्पादन के लिए कंपनियां एलईडी टीवी पैनल का आयात करती हैं। आयात के लिए उन्हें पांच फीसदी आयात शुल्क देना पड़ता था। लेकिन अब सरकार द्वारा ये शुल्क खत्म करने के बाद टीवी खरीदना सस्ता होगा। इससे मेक इन इंडिया मुहिम में मदद मिलेगी।
सरकार ने नोटिफिकेशन में कहा कि, 'एलसीडी और एलईडी टीवी के लिए ओपन सेल (15.6 इंच या ज्यादा) पैनल पर आयात शुल्क को तत्काल प्रभाव से शून्य किया जाता है।' इसके साथ ही एलसीडी और एलईडी टीवी पैनल्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले सामानों पर पहले की तरह आयात शुल्क नहीं लगेगा।
टीवी पर इतना GST लगाती है सरकार
32 इंच तक के टीवी पर सरकार 18 फीसदी GST लगाती है और इससे बड़े टीवी पर 28 फीसदी टैक्स लगताया जाता है।