फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt purchased 196 lakh tonnes of wheat, Rs 45,000 crore paid to 16 lakh farmers at 11per cent less MSP

Wheat: सरकार ने MSP से 11 फीसदी कम दाम पर खरीदा 196 लाख टन गेहूं, 16 लाख किसानों को 45,000 करोड़ का भुगतान

Wed, 01 May 2024 07:36 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 May 2024 07:36 AM IST
सार

सरकार ने चालू सीजन में 310-320 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चेयरमैन अशोक मीणा ने कहा, हम खरीद लक्ष्य पाने की सही दिशा में हैं। पंजाब व हरियाणा से 200 लाख टन गेहूं की खरीदारी की जाएगी। 

विज्ञापन
Govt purchased 196 lakh tonnes of wheat, Rs 45,000 crore paid to 16 lakh farmers at 11per cent less MSP
अनाज मंडी में लगी गेहूं की ढेरियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकार ने चालू सीजन में अब तक 196 लाख टन गेहूं की खरीदारी की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 219.5 लाख टन से 11 फीसदी कम है। इस खरीद के लिए विभिन्न राज्यों के 16 लाख किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,275 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 45,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

विज्ञापन


सरकार ने चालू सीजन में 310-320 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चेयरमैन अशोक मीणा ने कहा, हम खरीद लक्ष्य पाने की सही दिशा में हैं। पंजाब व हरियाणा से 200 लाख टन गेहूं की खरीदारी की जाएगी। 
विज्ञापन


यूपी व मध्य प्रदेश में बढ़ सकती है खरीदी
एफसीआई मई से पहले यूपी और मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में खरीदी बढ़ा सकता है, क्योंकि उसे मंडियों में फसल देर से आने की आशंका है। कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ओपन मार्केट सेल स्कीम लाने के लिए भंडार रखने की योजना है। पिछले साल 100 लाख टन से अधिक गेहूं आटा मिलों व अन्य गेहूं आधारित उद्योगों को भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed