फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt doing everything to bring India back on high growth path Amitabh Kant

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है मोदी सरकार: अमिताभ कांत

Thu, 19 Sep 2019 02:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 19 Sep 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Govt doing everything to bring India back on high growth path Amitabh Kant
Amitabh Kant

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहा कि सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और ऊंची आर्थिक वृद्धि के रास्ते पर ले जाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। अमिताभ कांत ने ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में कहा कि, 'यदि आप पिछले पांच सालों को देखेंगे तो भारत की आर्थिक वृद्धि दर औसतन करीब 7.5 फीसदी थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वृद्धि दर गिरकर पांच फीसदी पर आ गई है। सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक दोनों इस दिशा में सक्रिय हैं।'

विज्ञापन

आरबीआई ने भी उठाया कदम

आर्थिक वृद्धि दर को पटरी पर लाने के लिए रिजर्व बैंक रेपो दर में 1.10 फीसदी की कटौती कर चुका है जबकि सरकार ने तीन अलग - अलग चरणों में उपाय किए हैं। उन्हों ने कहा कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन

अर्थव्यवस्था के बुनियादी कारक मजबूत

नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि, 'सरकार सक्रिय है, भारतीय अर्थव्यवस्था के बुनियादी कारक मजबूत हैं और हम भारत को उच्च आर्थिक वृद्धि दर के रास्ते पर ले जाने के लिए जरूरी कदम उठाना जारी रखेंगे।' अमिताभ कांत ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोयला क्षेत्र में सुधारों की जरूरत 

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की संपत्तियों को बाजार में चढ़ाने के साथ - साथ विनिवेश भी अधिक होगा। उन्होंने कहा कि खनन और कोयला क्षेत्र में और अधिक सुधारों की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed