Mineral Block Auction: सरकार ने 20 में से 13 मिनेरल ब्लॉक की नीलामी रद्द की, निराशाजनक प्रतिक्रिया बनी कारण
प्रस्ताव पर रखे गए 20 ब्लॉकों में से 18 ब्लॉकों के लिए 56 भौतिक और 56 ऑनलाइन नीलामियां लगीं। रद्द किए गए 11 ब्लॉकों में से सात खदानों को तीसरे दौर के तहत नीलामी के लिए अधिसूचित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महत्वपूर्ण खनिजों की पहली किश्त में बिक्री के लिए रखे गए 20 ब्लॉकों में से 13 की नीलामी सरकार ने रद्द कर दी है। खान मंत्रालय के मुताबिक निराशाजनक प्रतिक्रिया की वजह से यह फैसला लिया गया।
खान मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, '13 मार्च 2024 की अधिसूचना के जरिए 13 खनिज ब्लॉकों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था, जिसमें दो ब्लॉकों के लिए कोई बोली प्राप्त नहीं हुई थी और 11 ब्लॉकों के लिए तीन से कम तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाता (टीक्यूबी) थे।'
प्रस्ताव पर रखे गए 20 ब्लॉकों में से 18 ब्लॉकों के लिए 56 भौतिक और 56 ऑनलाइन नीलामियां लगीं। रद्द किए गए 11 ब्लॉकों में से सात खदानों को तीसरे दौर के तहत नीलामी के लिए अधिसूचित किया गया है। छह ब्लॉकों की दूसरे दौर की नीलामी तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी हो गई है।
बयान के अनुसार, गुजरात में कुंडोल, निकल और क्रोमियम ब्लॉक पर निर्णय नामित अधिकारी द्वारा उचित समय पर लिया जाएगा। इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी की तीसरी किश्त शुरू की। केंद्र ने अब तक 38 महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी शुरू की है।