{"_id":"688202e0d0b26274990c90be","slug":"govt-appoints-former-finance-secretary-ajay-seth-as-irdai-chief-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajay Seth: सरकार ने पूर्व वित्त सचिव अजय सेठ को IRDAI प्रमुख नियुक्त किया, तीन साल के लिए की गई नियुक्ति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Ajay Seth: सरकार ने पूर्व वित्त सचिव अजय सेठ को IRDAI प्रमुख नियुक्त किया, तीन साल के लिए की गई नियुक्ति
Thu, 24 Jul 2025 03:25 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 24 Jul 2025 03:25 PM IST
सार
सरकार ने गुरुवार को पूर्व वित्त व आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे तीन वर्षों तक इस पद पर रहेंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
अजय सेठ, नए आईआरडीएआई चेयरमैन
- फोटो : ANI
विस्तार
सरकार ने गुरुवार को पूर्व वित्त व आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सरकार की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बीमा नियामक के अध्यक्ष के रूप में सेठ की नियुक्ति को तीन साल की अवधि के लिए या जब तक वह 65 वर्ष के नहीं हो जाते या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, मंजूरी दे दी है।
कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सेठ चार साल के कार्यकाल के बाद इस साल जून में आर्थिक मामलों के सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए। आईआरडीएआई के चेयरमैन की नियुक्ति पद खाली होने के लगभग चार महीने बाद हुई है ।