{"_id":"662a676870deedeab80586bd","slug":"govt-allows-exports-of-specified-quantity-of-white-onion-via-three-ports-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Onion Export: सरकार ने सफेद प्याज के निर्यात प्रतिबंध में ढील दी, तीन बंदरगाहों से तय मात्रा में होगा शिपमेंट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Onion Export: सरकार ने सफेद प्याज के निर्यात प्रतिबंध में ढील दी, तीन बंदरगाहों से तय मात्रा में होगा शिपमेंट
Thu, 25 Apr 2024 07:53 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:53 PM IST
सार
Onion Export: भारत ने सफेद प्याज के निर्यात प्रतिबंध में ढील दी है। तय किए गए तीन बंदरगाहों से अधिकतम दो हजार मीट्रिक टन सफेद प्याज का निर्यात किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्याज (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत सरकार द्वारा सफेद प्याज के निर्यात प्रतिबंध में ढील दी गई है। सरकार ने देश के तीन बंदरगाहों से सफेद प्याज के विदेशी शिपमेंट को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
डीजीएफटी ने जारी की अधिसूचना
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि सफेद प्याज का निर्यात करने वाले निर्यातक को सामान और सामान की मात्रा को प्रमाणित करने के लिए गुजरात सरकार के बागवानी आयुक्त से प्रमाण पत्र लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन
इन बंदरगाहों से होगा सफेद प्याज का निर्यात
सरकार द्वारा सफेद प्याज के निर्यात के लिए कुछ बंदरगाहों के नाम तय किए गए हैं। डीजीएफटी की अधिसूचना में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से जारी होता कि तय किए गए बंदरगाहों से अधिकतम दो हजार मीट्रिक टन सफेद प्याज का निर्यात किया जा सकता है। सरकार द्वारा निर्यात के लिए मुंद्रा बंदरगाह, पिपावाव बंदरगाह और न्हावा शेवा (जेएनपीटी) बंदरगाह के नाम तय किए गए हैं।
विज्ञापन
तय मात्रा में शिपमेंट की अनुमति
अधिसूचना में आगे बताया गया है कि राजनीतिक रूप से संवेदनशील वस्तु प्याज के निर्यात पर सामान्य तौर पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन मित्र राष्ट्रों के अनुरोध पर सरकार द्वारा एक तय मात्रा में इसके शिपमेंट की अनुमति दी गई है।
विदेश व्यापार महानिदेशालय, वाणिज्य मंत्रालय की एक शाखा है, जो आयात और निर्यात से संबंधित मानदंडों को तय करती है। बता दें कि आठ दिसंबर 2023 को सरकार ने घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर काबू करने के लिए प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस कदम के बाद प्याज की कीमत घट गई थी।