फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt allows direct listing of Indian cos on international exchanges of GIFT IFSC

GIFT IFSC: गिफ्ट आईएफएससी में अब भारतीय कंपनियों की होगी डायरेक्ट लिस्टिंग, सरकार ने जारी किए नए नियम

Wed, 24 Jan 2024 08:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 24 Jan 2024 08:36 PM IST
सार

सरकार ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमों में संशोधन कर बुधवार को भारतीय कंपनियों को गिफ्ट आईएफएससी के अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर प्रतिभूतियों की सीधी लिस्टिंग की अनुमति दे दी

विज्ञापन
Govt allows direct listing of Indian cos on international exchanges of GIFT IFSC
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सरकार ने विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिये बुधवार को भारतीय कंपनियों को गिफ्ट आईएफएससी के अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर प्रतिभूतियों की सीधी लिस्टिंग की अनुमति दे दी। इसके लिए वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमों में संशोधन करते हुए "अंतरराष्ट्रीय विनिमय योजना पर भारत में निगमित कंपनियों के इक्विटी शेयरों की प्रत्यक्ष सूचीबद्धता" को अधिसूचित किया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने कंपनी (Listing of Equity Shares in Permissible Jurisdictions)  नियम, 2024 जारी किए हैं। पिछले साल 28 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले चरण में गिफ्ट-आईएफएससी एक्सचेंजों में भारतीय कंपनियों की सीधी लिस्टिंग के संबंध में घोषणा की थी।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "ये बदलाव मिलकर सार्वजनिक भारतीय कंपनियों को अपने शेयर जारी करने और अनुमति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों में सूचीबद्ध कराने में सक्षम बनाने के लिए एक व्यापक नियामक ढांचा प्रदान करते हैं।" बयान में कहा गया है कि इस पहल से विदेशी निवेश बढ़ेगा, वृद्धि के अवसर बढ़ेंगे और भारतीय कंपनियों के लिए निवेशक आधार व्यापक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा स्टील को हुआ 513 करोड़ का मुनाफा
टाटा स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ बुधवार को जारी परिणामों के अनुसार 513 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले समान तिमाही में उसे 2,224 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। परिचालन से राजस्व सालाना आधार पर 3% घटकर 55,312 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की तिमाही में यह 57,084 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed