{"_id":"616494848ebc3e05f2125550","slug":"government-will-pay-16000-crores-fuel-bill-of-air-india-center-will-work-before-handing-over-to-tata-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया: ईंधन बिल के 16000 करोड़ चुकाएगी सरकार, कंपनी के बहीखातों को दुरुस्त करेगा केंद्र","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एयर इंडिया: ईंधन बिल के 16000 करोड़ चुकाएगी सरकार, कंपनी के बहीखातों को दुरुस्त करेगा केंद्र
Tue, 12 Oct 2021 01:16 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:16 AM IST
सार
विमानन कंपनी की भूमि और भवन जैसी गैर-प्रमुख संपत्तियां संभालने वाली एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (एआईएएचएल) के खाते में विमानन कंपनी का 75 फीसदी कर्ज भी आएगा, जिसकी जिम्मेदारी टाटा समूह नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : PTI
विस्तार
विमानन कंपनी एयर इंडिया को टाटा समूह को सौंपने से पहले सरकार उसके ईंधन बिल और आपूर्तिकर्ताओं का करीब 16,000 करोड़ रुपये बकाया चुकाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार यह राशि एक विशेष उद्देश्यीय इकाई में हस्तांतरित करेगी।
विज्ञापन
विमानन कंपनी की भूमि और भवन जैसी गैर-प्रमुख संपत्तियां संभालने वाली एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (एआईएएचएल) के खाते में विमानन कंपनी का 75 फीसदी कर्ज भी आएगा, जिसकी जिम्मेदारी टाटा समूह नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि कर्ज के अलावा एआईएएचएल पर अतिरिक्त देनदारी भी आएगी। इनमें तेल कंपनियों, एयरपोर्ट परिचालकों और वेंडर्स का बकाया शामिल है। इसलिए टाटा समूह को सौंपने से पहले सरकार बाकी चार महीने (सितंबर-दिसंबर) एयर इंडिया के बहीखातों पर काम करेगी।
विज्ञापन
बची देनदारियों को एआईएएचएल को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। एयर इंडिया पर 31 अगस्त तक कुल 61,562 करोड़ बकाया था। टाटा संस 15,300 करोड़ की जिम्मेदारी लेगी और बाकी 46,262 करोड़ एआईएएचएल को हस्तांतरित किया जाएगा। विमानन कंपनी की गैर-प्रमुख संपत्तियां भी एआईएएचएल को हस्तांतरित की जाएगी, जिसकी कीमत 14,718 करोड़ रुपये बताई गई है।