सरकार को किराये पर चाहिए आपके घर की छत, हर महीने कमाई के साथ बिजली मिलेगी फ्री
इसलिए चाहिए सरकार को छत
केंद्र सरकार को आपके घर की छत इसलिए चाहिए ताकि वो इनका उपयोग सोलर पैनल लगाने के लिए कर सके। इसमें आपको किसी तरह का कोई इन्वेस्टमेंट नहीं करना होगा। केवल अपने घर की छत, जिसका उपयोग आप भी न के बराबर करते हैं, उसको किराये पर देना होगा। ऐसा करने से आपको हर महीने कम से कम 10 हजार और अधिकतम 30 हजार रुपये की कमाई होगी।
दो साल में सरकार का ये है लक्ष्य
केंद्र सरकार के अक्षय उर्जा मंत्रालय में सचिव आनंद कुमार ने लाइवमिंट से बात करते हुए कहा कि सरकार का अगले दो साल में 24.5 गीगावॉट बिजली पवन उर्जा से उत्पादन करने का है। वहीं सोलर पावर के जरिए 40 गीगावॉट बिजली पैदा करने का 2022 तक प्लान है।
चाहिए केवल इतनी जगह
इस तरह से पैसा कमाने के लिए छत पर कम से कम 10X10 फुट की जगह होनी चाहिए। अगर घर पर छत नहीं है और आपके पास खाली प्लाट या फिर अपना मैदान है, तो वो जगह भी यह काम करने के लिए काफी सही है।
लगेगा इतना बड़ा प्लांट
घर की छत या फिर खुले मैदान अथवा प्लॉट पर सोलर एनर्जी प्लांट सोलर कंपनियां आपके घर की छत या फिर प्लॉट पर लगाएंगी। एक किलोवॉट से लेकर के 10 किलोवॉट तक का प्लांट इसमें लगेगा। एक किलोवॉट का प्लांट प्रतिदिन 5 यूनिट बिजली पैदा करेगा।
दो किलोवॉट का प्लांट लगाना फायदेमंद
अगर आप अपने घर पर 2 किलोवॉट का प्लांट लगवाते हैं तो फिर पूरे साल में 3 हजार यूनिट बिजली कम से कम पैदा करेंगे। इसको लगाने पर 2 लाख रुपये का खर्च आएगा। अगर आप माह में 200 यूनिट खर्च करते हैं तो पूरे साल में हुए 2400 यूनिट। बाकी बचे 600 यूनिट बिजली सोलर कंपनी नेशनल ग्रिड को बेच देगी। नेशनल ग्रिड इस तरह की बिजली को 10 रुपये की दर पर खरीदेगा।
5 और 10 किलोवॉट प्लांट लगाने में है फायदा
अगर कंपनी आपके घर की छत पर पांच या फिर 10 किलोवॉट का प्लांट लगाती है तो इस पर उसे ज्यादा फायदा मिलेगा। इसको लगाने पर कंपनी को 5 से 10 लाख का खर्च आएगा। 10 किलोवॉट के प्लांट से 30 हजार यूनिट बिजली पैदा होगी। इससे कंपनी की हर महीने कम से 23 हजार रुपये की कमाई होगी।